Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

सैफन नाला में तैरते बोरा से मचा हडकंप : जानिये क्या था बोरा में


राजकुमारशर्मा 
बहराइच :-सीमावर्ती जिला बहराईच के नानपारा कोतवाली अंतर्गत गिरधरपुर गांव स्थित झम झम बाबा पीर मजार के निकट सैफन नाला के पास मंगलवार की सुबह कुछ राहगीरो ने एक बोरा नाला में उतराता हुआ देखा। जिससे बदबू आ रही थी। बोरे में लाश होने की आशंका ग्रामीणों ने जताई। जिसकी सूचना तत्काल कोतवाली नानपारा दिया गया। मौके पर पहुची पुलिस को बंद बोरे से  एक युवक की दो टुकड़ो में कटी लाश मिली। लास की पहचान रमजान गांव के निकट एहलादगांव निवासी 22 वर्षीय शब्बू उर्फ समीरुल हसन पुत्र बासित अली के रूप में हुई। मृतक के भाई पप्पू उर्फ जमीरुल ने बताया उसका भाई शब्बू आठ जनवरी को बाइक से घर से निकला था। परन्तु वह  वापस घर नही लौटा। परिजनों ने उसकी शिनाख्त करना शुरू की परंतु न मिलने पर मृतक की पत्नी राबिया ने कोतवाली में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज भी कराई। पुलिस ने लास को पहले दृसत्यागत ही हत्या की आशंका जताई है । पुलिस ने लास को कब्जे में लेकर पुलिशिया कार्यवाही शुरू कर दी है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे