मनीष ओझा
प्रतापगढ :अपर आयुक्त फैजावाद आयकर अनिल गर्ग के नेतृत्व में कई टीमों ने शहर के प्रतिष्ठित लगभग आधा दर्जन प्रतिष्ठानों पर एक साथ छापा मारा । इस छापेमारी से व्यवसाइयों में हड़कम्प मचा रहा ।
इस दौरान नगर के रूमा नर्सिंग होम पर 35 सदस्य टीम ने छापा जहॉ वही चौक स्थित बालाजी ज्वेलर्स पर 4 सदस्य टीम, राज्यपाल टंकी चौराहा स्थित मोती महल रेस्टोरेंट पर 9 सदस्य टीम ने पुलिस के साथ छापेमारी कर प्रतिष्ठानों के दस्तावेजों की गहन छानबीन की गई ।
छापेमारी के दौरान चौक स्थित कई व्यवसाई दुकान छोड़कर फरार हो गए ।उक्त कार्यवाही से दुकानदारों में हड़कंप मचा रहा । शाम तक व्यवसाइयों से पूछताछ चलती रही


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ