Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

महिलाओं के बिना विश्व की संकल्पना बेमानी




सुनील उपाध्याय 
बस्ती । महिलाओं के बिना विश्व की संकल्पना बेमानी है। आज के परिवेश में महिलाएं पुरूषों के साथ  कदम से कदम मिला कर चल रही हैं। राजनीति, खेल, व्यापार, सुरक्षा जैसे क्षेत्रों में महिलाएं अपना दम दिखा रही हैं। उक्त बातें  नगर पालिका अध्यक्ष रूपम मिश्रा ने विश्व महिला दिवस के अवसर पर सीएमएस स्कूल में आयोजित महिला दिवस कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा। 
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विद्यालय प्रबंधक अनूप खरे ने कहा की महिलाओं के सम्मान और सुरक्षा की जिम्मेदारी हम पुरूषों पर है। महिलाओं के बिना सृष्टि की कल्पना भी नहीं की जा सकती। कार्यक्रम में महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने वाली विभिन्न क्षेत्रों में काम करने वाली महिलाओं को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष रूपम मिश्रा, महिला सभासद मंजू श्रीवास्तवा, निसात बानो, शिक्षा के क्षेत्र में जीजीआइसी की प्रधानाचार्या नीलम सिंह, प्रवक्ता कुमकुम श्रीवास्तव, दिव्या वर्मा, कविता वर्मा, अंजू वर्मा, सबीहा मुमताज के साथ ही उपस्थित गृहणियों को मंच पर सम्मानित किया गया। आयोजन में छात्रा सुकृति चन्द्र रतन, श्रुति मिश्रा, प्रीती गौड़, ने अपने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर सबका मन मोह लिया। इस अवसर पर आशुतोष पाण्डेय, गरिमा त्रिपाठी,  अमित सिंह, सुषमा श्रीवास्तव, विमला सिंह, विद्या सिंह, पंकज पाण्डेय, प्रिंस श्रीवास्तव, बीना चौधरी, स्मितिा अस्थाना, विमला सिंह, गीता श्रीवास्तव, कुमुद पाण्डेय, सविता श्रीवास्तव, इती पाडेय के साथ ही अन्य लोग  मौजूद रहे। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे