Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

सम्मान के साथ लिया जाना चाहिए महिलाओं का नाम :एडीजे



शिवेश शुक्ला 
प्रतापगढ़ ।जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में अशोक कुमार जनपद न्यायाधीश के अध्यक्षता में सिविल कोर्ट के सभागार में विश्व महिला दिवस मनाया गया ।,संचालन सिविल जज सीनियर डिवीजन यज्ञेश चन्द्र पांडेय ने किया ।माँ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण करते हुए जिला जज ने दीप प्रज्ज्वलित किया ।इस अवसर पर जिला जज ने महिलाओं को बधाई दिया ।अपर जिला जज सुयश प्रकाश श्रीवास्तव ने कहा कि महिलाओं को अबला या   महिला सशक्तिकरण कहना उचित नही होगा ।महिला का हमेशा सम्मान के साथ नाम लिया जाता  था ।उन्होंने कहा कि हमारी सोच माँ आधारित है,पिता आधारित नहीं है ।ब्रह्मांड का एक मात्र सत्य माँ है,माँ के मातृत्व को चुनौती नहीं दी जा सकती ,माँ एक ही हो सकती है,उसका अस्तित्व नहीं मिटाया जा सकता है ।अपर जिला जज रामेश्वर प्रसाद ने कहा कि महिला पुरुष दोनों एक दूसरे के पूरक हैं दोनो को चाहिये कि एक दूसरे को सम्मान दें । आपस मे एक दूसरे के प्रति सकारात्मक सोच रखें । सिविल जज सीनियर डिवीजन यज्ञेश चन्द्र पांडेय ने कहा महिलाओं का सदैव सम्मान होता रहा है ,उन्होंने महिला दिवस पर महिलाओं को बधाई दिया ।उन्होंने कहा कि हमारे देश मे  प्रधानमंत्री,राष्ट्रपति ,जैसे महत्वपूर्ण पद का दायित्व महिला बहादुरी के साथ  संभाल चुकी है ।इस अवसर पर जवाहर लाल द्विवेदी अध्यक्ष जिला बार एसोसिएशन ने कहा कि महिलाएं सभी क्षेत्रों में आगे बढ़ रही है उनकी उपेक्षा नही की जा सकती
है ।इस अवसर अपर जिला जज नवनीत कुमार,पीयूष पांडेय, पवन कुमार श्रीवास्तव,सी जे एम विकास वर्मा,ए सी जे एम  मधु डोगरा, सिविल जज सदर मीनाक्षी सिन्हा, विनीत कुमार यादव, सहित अधिवक्ता कौशल कुमार श्रीवास्तव,विश्वनाथ त्रिपाठी ,शम्भू सिंह,इंद्राकर मिश्र,रमाकांत दुबे, मिनी शुक्ला, प्रतिभा सिंह,किरणबाला सिंह,साविरा बेगम,रुचि मिश्रा आदि मौजूद रहे ।


महिलाओं के सम्मान से सुखद समाज की होती है संरचना :रोशन लाल

 एलायंस क्लब इंटरनेशनल के तत्वाधान में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस समारोह सदर स्थित क्लब के कार्यालय में मनाया गया । उक्त कार्यक्रम में महिलाओं ने सहभागिता की तथा महिला अधिकार तथा जागरूकता का संकल्प लिया ।इस अवसर पर शिक्षा, साहित्य, समाज सेवा तथा वैदिक कार्यों में उल्लेखनीय कार्य करने वाली महिलाओं श्रीमती पूनम गुप्ता, रितिका मौर्य रितु, अशोक कुमारी, प्राची पांडेय, श्रीमती कंचन मौर्य, अर्चना पांडे, रेखा उमर वैश्य, अशोक गुप्ता, श्रीमती आरती को साल व सम्मान पत्र तथा माला के साथ सम्मानित किया गया। विशिष्ट कार्य करने वाली महिलाओं का सम्मान करते हुए क्लब के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रोशन लाल उमरवैश्य ने कहा कि नवजात कन्या शिशु कि माता तथा परिवार को क्लब द्वारा मिठाई खिलाई जाएगी तथा सम्मान किया जाएगा । महिलाओं के सम्मान से सुखद समाज की संरचना होती है । उन्होने कहां की गर्मी आ गई है, पशु पक्षियों तथा पशुओ के लिए पानी की जाने की व्यवस्था करें पुण्य मिलेगा ।

अध्यक्षता करते हुए वरिष्ठ कवि साहित्यकार डॉक्टर दयाराम मौर्य "रत्न" ने कहा कि साहस और सम्मान से कामयाबी का हर मुकाम हासिल किया जा सकता है ।अनेक महिलाओं ने प्रसिद्धि का परचम लहराया है उनका अनुसरण करें । इस मौके पर "मिशन वेलकम बिटिया "की प्रभारी श्रीमती पूनम गुप्ता ने कहा कि बेटियों का मान बढ़ाना है, हर मां जो बेटी को जन्म देती है उसका सम्मान किया जाएगा। महिला क्लब की अध्यक्ष श्रीमती रेखा उमरवैश्य ने कहा कि अपने अधिकारों को जानने स्वस्थ समाज की संरचना है तो आगे आएं । संचालन अधिवक्ता देवेंद्र गुप्ता ने किया । इस अवसर पर राहुल कुमार, किरण सिंह, रेखा कनौजिया, केवला देवी, निर्मला, श्वेता खंडेलवाल, अनामिका केसरवानी, सुनीता तिवारी, देव गुप्ता तथा केवला देवी रानीगंज श्रीमती रेखा उमर वैश्य पूनम गुप्ता, लखू चौधरी, अशोक कुमारी, कुसुम गुप्ता ने अपने विचार रखे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे