शिवेश शुक्ला
प्रतापगढ़। जिले के लालगंज तहसील के उदियापुर अझारा मे नौ दिवसीय श्रीराम कथा भक्ति यज्ञ नवाह का गुरूवार को वैदिक मंत्रोच्चारण एवं सुमधुर रामधुनि से मांगलिक शुभारंभ हुआ। अंर्तराष्ट्रीय संत श्री प्रेमभूषण जी महराज की छत्रछाया मे दीप प्रज्ज्वलन व श्रीराम जानकी के चित्र पर पुष्प वर्षा को देख हजारों की तादात मे जुटे श्रद्धालु मंत्रमुग्ध हो उठे। रामकथा को आरंभिक पुट देते हुए संत श्री प्रेमभूषण जी महराज ने अपने श्रीमुख से कहा कि लोक मानस मे श्रीराम की कथा अमृत कथा से भी बड़ा महात्म्य रखा करती है। उन्होनें कहा कि श्रीराम का नाम स्वयं मे ही एक स्वतः मिलने वाला अलौकिक पुण्य है।
इसके पूर्व लखनऊ खण्ड के शिक्षक विधायक उमेश द्विवेदी एवं राज्य सभा सदस्य प्रमोद तिवारी के प्रतिनिधि भगवती प्रसाद तिवारी तथा भाजपा जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश त्रिपाठी ने मांगलिक दीप प्रज्ज्वलन किया। शुभारंभ बेला मे कार्यक्रम का संचालन अधिवक्ता विवके उपाध्याय ने किया। कथा के संयोजक पं. रामपाल द्विवेदी एवं राजेन्द्र प्रसाद द्विवेदी ने अंर्तराष्ट्रीय संत श्री प्रेमभूषण जी महराज का माल्यार्पण व श्रीरोली से सारस्वत अभिषेक किया। कथा के पहले दिन ही श्री प्रेमभूषण जी महराज की मधुर मुखारवाणी ने भगवान राम के सोपान तथा स्वरूप का प्रारंभिक वर्णन ही हजारों श्रद्धालुओं का मन कथा मे भावविभोर हो उठा दिखा। इस मौके पर मानस मराल पं. रामफेर पाण्डेय, विशालमूर्ति मिश्र, प्रकाशचंद्र मिश्र, बीके शुक्ला, संतोष द्विवेदी, विनय शुक्ल, राधारमण शुक्ल, आचार्य राजेश मिश्र, अरूण सिंह दादा, डॉ. रमाशंकर शुक्ल, बृजेश द्विवेदी, आचार्य राजेश पाण्डेय, प्रवीण शुक्ल, बृजेन्द्र पाण्डेय, राकेश मिश्रा, ज्ञान प्रकाश शुक्ल, प्रदोष नारायण सिंह, आचार्य रामअवधेश मिश्र, शशिकांत द्विवेदी, आशीष उपाध्याय, साकेत मिश्र आदि रहे।
| दीप प्रज्ज्वलन करते एमएलसी व अन्य अतिथिगण |

एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ