प्रतापगढ़। लालगंज कोतवाली क्षेत्र के कटैया नेवादा गांव मे गुरूवार की दोपहर अधेड ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। गांव के पंचम के पुत्र प्रेमनाथ उर्फ गुडडू (32) द्वारा दोपहर घर के एक कमरे मे दरवाजा बंद कर पंखे से फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या से परिजनों मे हडकम्प मच गया। सूत्रों के मुताबिक मृतक बीती बुधवार को अपनी ससुराल कोतवाली नगर के भेड़ियानी गांव मे पत्नी की विदाई के लिये गया था। किन्ही कारणों से ससुरालीजनों ने उसकी पत्नी ने को उसके साथ बिदा नहीं किया। चर्चा के मुताबिक मृतक ने तनाव के चलते आत्महत्या कर ली।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ