Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

दो दिन पहले लापता युवती का शव रेलवे ट्रैक पर इस हाल में मिला जिसे देख कर लोग रह गये सन्न



खुर्शीद खान
सुलतानपुर।लखनऊ-वाराणसी रेलखंड स्थित पखरौली रेलवे स्टेशन के पास शनिवार को सुबह में एक युवती का शव रेल ट्रैक्ट(पटरी) पर पड़ा मिला शव के बारे में सूचना मिलती ही इलाके की भीड़ जमा हो गयी,काफी देर तक पूछताछ के बाद शव की पहचान नही हो सकी क्योंकि युवती के सिर पर गंभीर चोटें लगी थीं और चेहरा बुरी तरह से बिगाड़ा गया था,सूचना पर पहुचे राजकीय रेलवे पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिये भेजवा दिया शुरुआती जांच में पुलिस को जो तथ्य मिले हैं, उससे ऐसा लग रहा है कि युवती की हत्या कर मामले को हादसे का रूप देने के लिए शव को रेल-लाइन पर फेंक देया गया था।
इस तरह हो सकी पहचान :
शनिवार की सुबह मिले महिला के शव की रविवार की दोपहर बाद निशाख्त हो गई। महिला कोतवाली देहात थाना क्षेत्र के बेलासदा गांव की रहने वाली थी। सूचना पर कोतवाली देहात के बेलासदा गांव के कुछ लोग शिनाख्त के लिए जिला मुख्यालय पहुंचे। उन्होंने शव की पहचान सरला यादव (22) पुत्री स्व. रामरूप यादव के रूप में की। ग्रामीणों की मानें तो सरला पिछले दो दिन से घर से लापता थी।फिलहाल पूरे मामले की जांच पड़ताल पुलिस कर रही है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे