शिवेश शुक्ला
प्रतापगढ़। नवरात्र के पहले दिन समूचे जनपद के देवी धामों मे श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा। वहीं घरों मे भी शक्तिपीठ की स्थापना के साथ देवी का विधि विधान से पूजन हुआ। नगर के मॉ बेल्हा देवी धाम, दुर्गामंदिर बलीपुर, चौहरजनधाम, मॉ चंदिका देवी धाम, बाबा घुइसरनाथ धाम समेत जनपद के विभिन्न देवी धामों मे सुबह से ही श्रद्धालुओं का सैलाब उमडा दिखा। यहां लोगों ने नवरात्र के पहले दिन दर्शन पूजन कर मंगलकामनाओं की मिन्नतें मांगी। इसी तरह लालगंज के इनहन भवानी धाम मे भी आठ दिनों का देवी मेला आस्था के साथ शुरू हुआ। श्रद्धालुओं ने देवी मां को नारियल चुनरी भेंट कर शीश झुकाये। यहां मेले का संयोजन आचार्य राजेश मिश्र द्वारा किया गया। असरही क्षेत्र के गुम्मौर देवी व अगई स्थित दुर्गन देवी धाम मे भी श्रद्धालुओं ने मां के दर्शन पूजन किये। तिना स्थित बूढेश्वर नाथ धाम मे भी श्रद्धालुओं का तांता लगा दिखा। इधर कस्बे मे कोतवाली के समीप हरिहर मंदिरम मे दुर्गा देवी की प्रतिमा के समक्ष प्रातः एवं संध्या आरती मे श्रद्धालु उमड़े।
स्वयंसेवकों ने किया नगर मे पथ संचलन
चैत्र नवरात्र के पहले दिन राष्ट्रीय स्वयं संघ द्वारा भारतीय नववर्ष के उपलक्ष्य मे नगर मे पथ संचलन किया। स्वयंसेवको ने पथ संचलन के जरिये लोगो को हिंदी नये वर्ष की शुभकामनाएं देते दिखे। इसके पहले प्राथमिक विद्यालय के परिसर मे संघ के स्वयं सेवको की बैठक मे भारतीय संस्कृति एंव राष्ट्रवाद की मजबूती का संकल्प लिया गया। इस मौके पर मुख्य अतिथि जिला संचालक देवेंद्र प्रताप सिंह व समारोह के अध्यक्ष एसडीएम कोमल यादव ने भी राष्ट्रीयता की मजबूती का आहवान किया। संचालन जिला प्रचारक शिव नारायण ने किया। इस मौके पर हरिशंकर द्विवेदी, विनोद शुक्ला, पंकज मिश्र, राजेश तिवारी, अरूण पाण्डेय, संजीव तिवारी, हरेकृष्ण तिवारी आदि रहे।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ