Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने अन्य पार्टियों की रैली में जाने से अपने समाज के लोगो को रोका


सुनील उपाध्याय 
बस्ती यूपी। बस्ती में राजकीय इंटर कॉलेज के मैंदान में कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने अति दलित अति पिछड़ावर्ग के मंडलीय रैली को संबोधित किया । रैली के दौरान अपने जनप्रिय नेता को सुनने के लिए लोगों की काफी भीड़ मैदान में घण्टो डटी रही ।  इस दौरान ओमप्रकाश राजभर ने कहा कि अति पिछड़ा,अति दलितों को सम्मान मिलना चाहिए  । इनके हक के लिए मैं यूपी के सभी मंडल में रैली कर रहा हूँ । 
हमारी पार्टी समाज के हर वर्ग को जोड़ने का काम कर रही है । अब तक 70 साल की आजादी में गरीबों को कुछ नही मिला है ।अधिकतर गरीबों का राशन कार्ड तक नहीं बन पाया है।  राजभर ने कहा कि 27 फीसदी रिजर्वेशन में अलग से हिस्सा मिले  27 फीसदी आरक्षण में अभी बहुत जातियां ऐसी है जिन्हें अभी कुछ भी  लाभ नहीं मिल पाया ।  हमारे समाज के लोग डीएम, एसपी, सीडीओ बने तभी सम्मान हमारा सम्मान बढेगा ।वही अपने भाषण के दौरान राजभर ने कहा कि हमारे समाज के लोग अन्य पार्टियों की रैली में न जाएं ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे