Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

प्रजापति ब्रम्हाकुमारी की बहनो ने मनकापुर में निकाली शोभायात्रा


गोंडा। रविवार को नव वर्ष व नवरात्रि के प्रथम दिवस के अवसर पर प्रजापति ब्रम्हाकुमारी की बहनो, भाइयों द्वारा तीन देवियों की झांकी व कलश यात्रा नगर के बिभिन मोहल्लों में निकाली गई। कोतवाल ने विश्व शांति के प्रतीक का झंडा दिखा कर रथ यात्रा को रवाना किया।

  मनकापुर नगर के रफीनगर में स्थित ब्रम्हाकुमारी शाखा से रविवार को दर्जनों बहनो के साथ रेखा बहन, उपमा बहन ने विश्व शांति का झंडारोहड़ किया तथा प्रभारी कोतवाल आनंद सिंह ने हरि झंडी दिखा कर कलश यात्रा व दुर्गा देवी, लक्ष्मी देवी, सरस्वती देवी के झांकी रथ को रवाना किया। शांति यात्रा उतरौला मार्ग से होते हुए पटेल नगर, पुरानी सब्जी मंडी, स्टेशन चौराहा, शास्त्री नगर, जवाहर नगर, चौक बाजार सहित आदि मोहल्लों से गुजरता हुआ रफीनगर स्थित ब्रम्हाकुमारी शाखा पर समापन किया गया।
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे