गोण्डा।रविवार को बच्चो के मामूली विवाद के चलते एक विशेष समुदाय द्वारा ईट-पत्थर चलाये गये।पुलिस के सूझ-बूझ से मामला शांत हो गया।ऐतिहातन मौके पर पुलिस तैनात है।
मनकापुर कोतवाली क्षेत्र के मछली बाजार निवासी अबिकेस्वर पुत्र सीताराम कौशल जिलामंत्री विहिप(नंदनी नगर-पुलिस को दिये तहरीर में कहा है कि रविवार के सुबह अपने पुत्र ओम कौशल उम्र छः वर्ष को किराने की दुकान से दाढी बनाने के लिये ब्लैड लाने के लिये भेजा था और वह वापस आ रहा था कि तभी सरफराज नामक लड़का व एक अन्य लडका मिल कर पकड लियाऔर मेंरे लड़के का हाथ उक्त ब्लैड से काट दिया।रोते-बिलखते हुए घर पहुंच कर पूरी बात बतायी।पीडित जा कर सरफराज को एक थप्पड मार दिया।इतने में एक महिला आ कर कालर पकड कर भद्दी-भद्दी गाली दी किसी तरह महिला से कालर छुडा करअपने घर की तरफ भाग आया।इतने में दर्जनो लोग ईट-पत्थर,लाढी-डंडा लेकर घर पर पथराव करने लगे।आनन-फानन में यूपी डायल100 व कोतवाल मनकापुर को सूचना दी मौके पर पुलिस पहुंची।पुलिस दोनो लोगो को कोतवाली ले आयी।जहां दोनो पक्षो ने आपस में सुलह-समझौता कर लिया गया।वही कोतवाल अशोक कुमार सिंह ने बताया कि बच्चो-बज्चो का मामूली विवाद हो गया था।अब दोनो पक्ष शांत है।तहरीर किसी पक्ष से नही मिली है।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ