मनीष ओझा
प्रतापगढ । सड़क पार करते समय दो मासूमों को बोलेरो ने टक्कर मार दी, जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए । स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें जिला अस्पताल भेजा गया, जहां डॉक्टरों ने एक को मृत घोषित कर दिया तथा दूसरे की स्थिति गंभीर बनी हुई है। जानकारी के अनुसार जेठवारा थाना क्षेत्र के उमरी गांव निवासी राकेश का बेटा कुनाल(6)व पड़ोसी विजय की बेटी मानवी (5) दोनों रविवार सुबह रोड पार कर कुछ सामान लेने जा रहे थे कि बाघराय से प्रतापगढ़ जा रही बुलेरो ने दोनों को टक्कर मार दिया टक्कर मारने के बाद बोलेरो सवार गाड़ी लेकर फरार हो गया मौके पर पहुंचे स्थानीय लोगों ने आनन-फानन में दोनों को जिला अस्पताल भिजवाया जहां डॉक्टरों ने कुनाल को मृत घोषित कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया वही मानविकी स्थित गंभीर बनी हुई थी उसे भी डॉक्टरों ने गंभीर अवस्था में जिला अस्पताल से इलाहाबाद रेफर कर दिया कुणाल की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया जेठवारा पुलिस ने मृतक की मां की तहरीर पर अज्ञात ड्राइवर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ