डॉ ओपी भारती
गोंडा। जिले के वरिष्ठ पत्रकार एवं शिक्षक सूर्य प्रसाद मिश्र की 93 वर्षीय माता राज पती देवी का बुधवार को सायं चार बजे निधन हो गया। उनके निधन पर पत्रकार, शिक्षक एवं प्रबुद्ध नागरिकों ने शोक जताया है। पार्थिव शरीर को राजा मोहल्ला स्थित आवास पर रखा गया है। जहां अंतिम दर्शन करने वालों का तांता लगा रहा। रुपईडीह ब्लाक के बराहेमा गांव की मूल निवासी राजपती देवी पत्नी स्व. मोहनलाल मिश्र अपने पीछे पुत्र व पुत्री का भरापुरा परिवार छोड़ गईं हैं। वह कुछ दिनों से बीमार थीं। गुरुवार को अयोध्या धाम में उनका अंतिम संस्कार होगा। उम्र के इस पड़ाव में भी वह शारीरिक और मानसिक रूप से काफी मजबूत थीं। पिछले कुछ दिनों से मूसी देवी अस्वस्थ चल रही थीं। श्रमजीवी पत्रकार युनियन के संरक्षक सूर्य प्रसाद मिश्र ने बताया कि मां राजपती देवी कुछ समय से अस्वस्थ चल रही थीं। उनकी मां इस उम्र में भी मानसिक व शारीरिक रूप से मजबूत थीं। वह अपना काम खुद ही करना पसंद करती थीं। उनके निधन पर श्रमजीवी पत्रकार युनियन के जिलाध्यक्ष कैलाशनाथ वर्मा, जिला उपाध्यक्ष चंद्र प्रकाश तिवारी, श्याम सागर, प्रदीप तिवारी, राहुल तिवारी, महामंत्री जानकी शरण द्विवेदी, राष्ट्रीय पार्षद टीपी सिंह, अरुण कुमार मिश्र, कमर अब्बास, नंदलाल तिवारी, धीरेन्द्र सिंह बिसेन, राम प्रताप वर्मा, महेन्द्र तिवारी, पंकज सिन्हा, राजू मौर्या आदि ने शोक जताया है।

एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ