Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

दिन दहाड़े गो वध करने का किया प्रयास



अमरजीत सिंह
फैजाबाद।मवई थाना क्षेत्र के ग्राम पूरे परान मजरे नेवरा में आज कसाइयों ने एक गाय की दिन दहाड़े वध करने का प्रयास किया लेकिन एक ग्रामीण की जब नजर पड़ी तो कसाइयों को उसने खदेड़ा कसाई गाय को छोड़ कर गन्ने के खेत में घुसकर फरार हो गये सूचना पाकर डायल 100 की दो गाड़िया तथा कार्यवाहक थाना प्रभारी पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे
प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम पूरे परान मजरे नेवरा में आज करीब दिन में दो बजे तीन कसाई एक गाय को पकड़ कर वध करने की नियत से गन्ने के खेत में ले जा रहे थे गांववासी काशीराम यादव की जब नजर पड़ी तो उसने कसाइयों को ललकार कर खदेड़ा इस पर तीनों कसाई गाय छोड़ कर गन्ने के खेत में घुस गये काशीराम ने घटना की सूचना डायल 100 पर कर दी सूचना पाकर कार्यवाहक थाना प्रभारी  वीर सिंह,बाबा बाजार चौकी इंचार्ज सतेन्द्र पाल सिंह,उप निरीक्षक गजेन्द्र खरवार,उप निरीक्षक विनय सिंह,सिपाही दयानंद यादव,अशोक यादव,अनिल कुमार तथा पी आर बी 0925,के पंकज कुमार अनिल यादव,पी आर बी 0924 के पुलिस कर्मी तत्काल मौके पर पहुंचे और कसाइयों की तलाश की लेकिन सफलता नहीं मिली विधायक पुत्र आलोक चंद यादव भी सूचना पाकर मौके पर पहुँच कर पुलिस से कसाइयों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की कार्यवाहक थाना प्रभारी वीर सिंह ने बताया कि काशीराम की तहरीर पर ग्राम नेवरा के मोनू कसाई तथा दो अज्ञात लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया है कसाइयों को गिरफ्तार करने के लिये दबिश दी जा रही है गाय को एक ग्रामीण की सुपुर्दगी में कर दिया गया है

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे