अमरजीत सिंह
फैजाबाद।जिले में स्वास्थ्य बिभाग की उदासीनता के चलते झोलाछाप डाक्टरों की चादी है जो बैखौफ होकर मरीज का शोषण करते है और ज्ञान के अभाव में गलत दवाओं का भी इतेमाल किया जाता है ताजा मामला सोहावल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र व रौनाही थाना क्षेत्र बिसौली मजरे सारंगापुर मे प्रकाश में आया है जहा झोलाछाप ड़ाक्टर की दवा ने एक महिला मौत बन गयी,बताया जाता है कि शिवदयाल की पत्नी मिथलेश को विगत 19मार्च को बुखार सिर दर्द से परेशान थी और दवा लेने पीएचसी पहुची तो पीएचसी बंद होने के कारण बडागांव के झोला छाप डाक्टर से दवा लेने गई ग्रामीणों के अनुसार बीमार महिला को इंजेक्शन लगाया और दवा दी घर पहुंचने के दो घंटे बाद शरीर मे खुजली और सिरदर्द के बुखार बढ गया और शरीर मे छाले निकलने लगे हालत खराब होती देख परिजनों ने ईलाज के लिए पूरेकीरत कांटा ले गये और वहा से सीएचसी सोहावल ले जाया गया किसी प्रकार का रिश्क न लेते हुए जिला अस्पताल भेजा गया जहां डाक्टरों ने गलत इंजेक्शन दिये जाने की पुष्टि करते हुए इलाज शुरू किया जिसकी 20 मार्च को इलाज के दौरान मौत हो गई जिला अस्पताल के चिकित्सक ने झोला छाप डाक्टर के इंजेक्शन लगाने से हालत खराब होने की पुष्टि किये जाने के बाद शव विच्छेदन नहीं किये जाने से झौलाछाप डाक्टरों की मिली भगत होने की चर्चाऐं बनी हुई हैं

एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ