Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

सेलटैक्स टीम ने मारा छापा,दो प्रतिष्ठानों पर हुई कार्रवाई




नगर में मचा हडकंप,शटर गिराकर भागे कई व्यापारी

अमरजीत सिंह
फ़ैज़ाबाद।सेलटैक्स टीम ने बुधवार को रुदौली नगर की कई दुकानों में छापा मारा टीम ने दो प्रतिष्ठानों पर कार्रवाई की सेलटैक्स टीम के आने से नगर में हडकंप मच गया व्यापारी शटर गिराकर भागने लगे दो घंटे तक नगर में अधिकांश दुकानें बंद रही ज्वांइट कमिश्नर ए के सिंह व आर के सिंह की अगुवाई में टीम बुधवार को दोपहर में नगर पहुंची सबसे पहले टीम ने न्यू स्टील वर्क्स व नेशनल स्टील वर्क्स की दुकानों पर छापा मारा यहां पर जीएसटी न जमा करने पर दोनों के कागजात टीम ने ले लिए अधिकांश कागज उपलब्ध न होने पर दो दिन के अंदर कागज के साथ दफ्तर आने के निर्देश दुकान मालिक को दिए गए टीम ने अपने सामने दो लाख रुपए जी एस टी जमा कराया।बैंक में जमा करने के बाद चालान लेकर टीम वापस हुई ज्वाइंट कमिश्नर ए के सिंह ने बताया कि जी एस टी शुल्क मौके पर जमा कराया गया दुकानदार अधिकांश कागजात मौके पर नहीं दिखा सके दुकानदार को नोटिस देकर कागजात के साथ दफ्तर तलब किया गया उन्होंने बताया कि अब लगातार छापेमारी की जाएगी टैक्स जमा न करने वाले बच नही पाएंगे कागजात न दिखा पाने पर कार्रवाई होगी टीम के साथ फैजाबाद एस आइ बी टीम व बाराबंकी का सचल दल भी मौजूद रहा

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे