Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

करेंट की चपेट में आने से चालक की मौत


मनीष ओझा 
प्रतापगढ । स्कूल के प्रचार के लिए पेड पर चढ़कर होर्डिंग लगाने के दौरान मैजिक चालक विद्युत करंट की चपेट में आकर सुलस गया । गंभीर अवस्था मे स्थानीय लोगों द्वारा जिला अस्पताल लाया गया जहाँ डॉक्टरो ने उसे मृत घोषित कर दिया । पुलिस ने  शव का पंचनामा कर अन्त्य परीक्षण के लिए भेज दिया।
जानकारी के अनुसार जिले जेठवारा थाना क्षेत्र के शाहपुर गांव निवासी शिवेंद्र यादव  नौबस्ता के दादीमाता पब्लिक स्कूल के मैजिक का ड्राइवर था,बुधवार सुबह तकरीबन 12 बजे वह स्कूल के प्रचार के लिए महेशगंज थाना क्षेत्र के पटना नहर स्थित पेड़ पर चढ़कर होर्डिंग लगाने लगा, इतने में पेड़ से गुजर रहे तार के संपर्क में आ गया जिससे उसे जोर का करंट का झटका लगा । करंट लगने के बाद उसे स्थानीय लोगों ने गंभीर अवस्था में जिला अस्पताल भिजवाया जहाँ इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे