डॉ ओपी भारती
गोंडा (वजीरगंज) :- लोगो मे अध्यात्मिक चेतना लाने के उद्देश्य से प्रजापति ब्रह्मकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के नये सेवा केन्द्र की शुरूआत मंगलवार के देर शाम वजीरगंज बाजार मे हुई। सेवा केन्द्र के उद्धाटन से पूर्व ब्रह्मा कुमारीयो ने मंगल कलश यात्रा निकाल कर कस्बे मे शान्ति का सन्देश प्रसारित किया। यात्रा को प्रधान राजेंद्र तिवारी व विनोद मिश्रा ने हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया।
नवरात्रि के मौके पर आयोजित इस यात्रा मे देवी दुर्गा के चैतन्य स्वरूप की झाकी भी शामिल रही। 'युवा जब जग जायेगा,स्वर्ग धरा पर आयेगा' और 'ओम शांति का नारा है,सारा विश्व हमारा है' के नारो से गुंजायमान इस यात्रा का कई स्थानो पर स्थानीय लोगो ने स्वागत किया। नये सेवा केन्द्र पर यात्रा का समापन शिव ध्वजारोहण से हुआ। परमपिता शिव बाबा के विशेष भोग व अध्यात्मिक गोषठी का संचालन भी हुआ। बीके रेखा ने अपने सम्बोधन मे कहा की युवाओ को व्यसनो से मुक्ती दिलाने मे राजयोग की भूमिका अहम है और अध्यात्म से अच्छे संस्कार लोगो मे पैदा होगे। उन्होंने लोगो से संस्था द्वारा दिये जा निःशुल्क राजयोग के सेवाओ का लाभ लेने का आवाह्न किया।
![]() |
| कलश यात्रा |
कलश यात्रा मे शामिल बीके बहनो मे उपमा, ममता, प्रतिमा, प्रीति, शालिनी, सुमन,ममता,संगीता, किरन व सविता रही। अन्य प्रमुख लोगो मे प्रधान विजय भान सिंह व विजय प्रताप सिंह सचिव गणेश सिंह समेत महिलाओ मे सुषमा, शान्ति, शालिनी, जयोति, लालजी तिवारी,वेद प्रकाश, राम जियावन,राम चन्दर रहे।



एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ