Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

वजीरगंज पुलिस में पिता पुत्र पर गंभीर धाराओ में मुकदमा दर्ज

डॉ ओपी भारती 
गोण्डा :- वजीरगंज थाना क्षेत्र के पूरे डॉढू निवासी एक व्यक्ति ने बुधवार को गांव के ही एक व्यक्ति व उसके दो पुत्रों के विरुद्ध अनुसूचित जाति-जन जाति अधिनियम सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज कराया है।पूरेडाढू के मजरे केवलीजोत निवासी विनोद कुमार कोरी द्वारा दर्ज कराए केस के अनुसार पुरानी रंजिश को लेकर बीते मंगलवार की देर शाम पौने दस बजे गांव के ही राम फेर व उसके पुत्रों दशरथ व पंचम ने गांव के रास्ते पर उसे जाति सूचक गालियां देते हुए मारापीटा व जान से मारने की धमकी दी।थानाध्यक्ष विनोद कुमार सरोज ने बताया कि केस दर्ज कर लिया गया है।
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे