Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

प्रतापगढ:बढ़ते वायु प्रदूषण के मद्देनजर हुआ जिला फोरम का गठन, वायु प्रदूषण को चुनौती की तैयारी



वायु प्रदूषण के कारणों और समाधान की समिति करेगी निगरानी 
शिवेश शुक्ला
प्रतापगढ।उत्तर प्रदेश अभियान के अंतर्गत द क्लाइमेट एजेंडा एवं ज्ञान विज्ञान समिति, के संयोजन से वायु प्रदूषण के मुद्दे पर जिला फोरम का गठन किया गया.। इस जिला फोरम का गठन शहर में बढ़ते वायु प्रदूषण के सन्दर्भ किया गया है, जिसमे प्रतापगढ़ के विभिन्न सामाजिक, शैक्षिणिक, स्वास्थ्य एवं पत्रकारिता आदि से जुड़े बुद्धिजीवी शामिल हुए. जिला फोरम के माध्यम से जिले व आस पास के क्षेत्र में दिन प्रतिदिन बढ़ते पर्यावरणीय संकट का समाधान निकालने का प्रयास किया जाएगा ।. समाधान के उद्देश्य से नियमित वायु गुणवत्ता जांच, कचरा निस्तारण, स्वच्छ ऊर्जा आधारित परिवहन आदि तमाम सवालों पर भी चर्चा की गई और साथ ही यह समीक्षा की गई कि जब तक इन सभी समस्याओं के समाधान के प्रयास नहीं होंगे, तब तक वायु प्रदूषण का समेकित समाधान खोजना मुश्किल बना रहेगा.
बैठक के बारे में 100 प्रतिशत उत्तर प्रदेश अभियान के अभियानकर्ता ओम प्रकाश मिश्र ने बताया कि यह बैठक वायु प्रदूषण के सवाल पर एक प्रभावी और राज्य स्तरीय हस्तक्षेप बनाया जाने के प्रयास से रखी गई है और इस प्रकार से ही उत्तर परेश में बढ़ते वायु प्रदूषण को देखते हुए प्रदेश में प्रतापगढ़ के साथ ही अन्य 10 जिलों में इस फोरम की स्थापना की जा रही है. वहीँ ज्ञान विज्ञान समिति के प्रमुख  हेमंत नंदन ओझा  ने इस बैठक का अगुआई करते हुए बताया कि प्रतापगढ़ की आबो हवा लगातार ज़हरीली होती जा रही है शहर में द क्लाइमेट एजेंडा की ओर से लगवाई गई वायु गुणवत्ता सुचकांक की मशीन द्वारा नियमित हवा की स्थिति देखी जा सकती है और साथ ही उन्होंने बताया कि इस जिला फोरम द्वारा शहर में वायु प्रदुषण के प्रति लोगों को जागरूक किये जाने का प्रयास किया जायेगा और साथ ही इस समस्या से निजात हेतु शासन-प्रशासन के स्तर पर भी पैरोकारी की जाएगी.। बैठक के अंत में सभी सदस्यों ने मिल कर वायु प्रदुषण से निजात पाने हेतु रणनीति तैयार की जिसमे शहर में आम जनता को जागरूक करने हेतु जागरूकता अभियान चलाया जायेगा, युवाओं, बच्चों, महिलाओं को साथ ला कर इस स्वच्छ वायु के अधिकार की ओर कदम बढ़ाये जाने का प्रयास रहेगा.
जिला फोरम में शामिल सदस्यों ने तय किया कि दूसरी बैठक का आयोजन अप्रैल में किया जाएगा. इस आयोजन में मुख्य रूप से रामेश्वर पाण्डेय, डॉक्टर एस वी भट्ट मनीष केशरवानी, प्रो पियूष कान्त शर्मा, एडवोकेट निर्भय प्रताप सिंह, पत्रकार समूह से संतोष मिश्र,, डॉक्टर एस वी भट्ट एवं युवा सदस्य सचिन पाण्डेय, अंजनी मिश्रा आदि शामिल रहे ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे