अभिषेक गुप्ता
जयसिंहपुर,सुल्तानपुर।कोतवाली क्षेत्र के बाँदा टाण्डा नेशनल हाइवे पर स्थित सेमरी बाजार में ट्रक खड़ी कर ड्राइवर टायर चेक करने के लिए जैसे ही ट्रक के पहिये के पास पहुँचा ।उसी समय ट्रक का एक टायर फट गया जिससे ट्रक ड्राइवर बुरी तरह घायल हो गया ।ट्रक मालिक की दो गाड़ियां एक साथ कबरई मध्यप्रदेश से गिट्टी लाद कर सुलतानपुर से अम्बेडकरनगर होते हुए महराजगंज जा रही थी। दूसरी ट्रक के ड्राइवर ने आनन फानन में अपने साथी घायल ड्राइवर को स्थानीय बाजार के एक निजी क्लीनिक पर ले जा उपचार कराया। ट्रक ड्राइवर की पहचान खुशबुदीन निवासी शिकारगढ़ तहसील मिठौरा महराजगंज के रूप में हुई। घायल खुशबुदीन काफी समय से ट्रक संख्या UP 53 DT 8119 को चला रहा था।घायल ट्रक ड्राइवर के साथी ड्राइवर सुरेश गुप्ता ने घटना की सूचना अपने गाड़ी मालिक को दी।चौकी इंचार्ज दुर्गा प्रसाद शुक्ला अपने हमराही परबेज अलम ने तुरंत घटना स्थल पर पहुंच कर घटना की पूरी जानकारी ली।

एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ