Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

सुल्तानपुर:ट्रामा सेंटर का DM ने किया इंस्पेक्शन तो खुल गई पोल, 9 में से 8 स्टाफ ड्यूटी से नदारद



खुर्शीद खान
सुल्तानपुर. आये दिन ज़िले में सीरियस पेशेंट्स की बढ़ोतरी को देखते हुए शासन ने यहां ट्रामा सेंटर स्थापित कराया। लेकिन स्वास्थय महकमें के अधिकारियों की मिली भगत से यहां तैनात  स्टाफ बराबर ड्यूटी से नदारद रहते थे। इसकी भनक पाकर आज डीएम संगीता सिंह ने इंस्पेक्शन किया तो पोल खुल गई। एक स्टाफ को छोड़ कोई स्टाफ ड्यूटी पर था ही नहीं, जिसके बाद उन्होंंने कार्यवाई करते हुए अग्रिम आदेशों तक वेतन /मानदेय रोकने के निर्देश दिये हैं। 
1 स्टाफ को छोड़ 8 थे गैर हाज़िर
सोमवार को अमहट स्थित ट्रामा सेन्टर में डीएम संगीता सिंह के 
इंस्पेक्शन के दौरान स्वास्थय महकमें के अधिकारियों से पूछा कि ट्रामा सेंटर में कितने का स्टाफ है? जवाब मिला 9 आदमियों का स्टाफ है। लेकिन 
डीएम को मौके पर मात्र 1 वार्ड ब्याय अमित कुमार ही प्रेजेंट मिला। इस बात से नाराज़ हुई डीएम ने गैर हाज़िर सभी स्टाफ का अग्रिम आदेशों तक वेतन /मानदेय रोक दिये जानें का आदेश दिया।

नेक्स्ट वीक फिर इंस्पेक्शन करने का दिया अल्टीमेट
डीएम ने यहां वार्ड, आपरेशन रूम, मेडिसिन व ड्रेसिंग रूम आदि की भी जांच किया। उन्होंने डिस्ट्रिक्ट हास्पिटल के सीएमएस डा. योगेंद्र यति को निर्देशित किया कि जब तक शासन द्वारा ट्रामा सेंटर में स्टाफ की नियमित व्यवस्था नहीं होती है, तब तक डिस्ट्रिक्ट हास्पिटल के डाक्टरों को शिफ्टवार यहां ड्यूटी पर लगाकर ट्रामा सेंटर का संचालन प्रारम्भ कर दिया जाये। जिससे लोगों को स्वास्थ्य सुविधाएं मिल सके।
उन्होंने सीएमएस से कहा कि वो नेक्स्ट वीक पर फिर से ट्रामा सेंटर का इंस्पेक्शन करेंगी, यदि ट्रामा सेंटर का संचालन/समुचित सफाई नहीं मिली तो सम्बन्धित के विरूद्ध कार्यवाही हेतु शासन को सन्दर्भित किया जायेगा। 
डीएम के इंस्पेक्शन के समय डिप्टी सीएमओ डॉ.आनन्द किशोर, डॉ. आदित्य दूबे, डिस्ट्रिक्ट इंफार्मेशन आफिसर आरबी सिंह मौजूद रहे।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे