मनीष ओझा
प्रतापगढ । पड़ोसी के साथ रेता खरीदने जा रहे हैं बाइक सवार को राजापुर खरहर के पास अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी, जिससे बाइक पर बैठे हुए दो लोग गंभीर रुप से घायल हो गए जिन्हें 108 की मदद से जिला अस्पताल भिजवाया गया जहां पर डॉक्टरों ने देखते हैं एक को मृत घोषित कर दिया वह दूसरे को गंभीर हालत में इलाहाबाद के लिए रेफर कर दिया गया । जानकारी के अनुसार रानीगंज थाना क्षेत्र के दरियापुर कोट निवासी कन्हैया लाल यादव(45)पुत्र भुलई राम यादव व उसका पड़ोसी प्रद्युम्न यादव(32) पुत्र लालजी यादव निवासी खमईपुर दोनों सोमवार सुबह बाइक से प्रतापगढ़ रेता खरीदने जा रहे थे कि रास्ते में पृथ्वी गंज के पास राजापुर खरहर मैं अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी जिसमें दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को जिला अस्पताल भिजवाया गया जहां पर डॉक्टरों ने कन्हैया लाल यादव को मृत घोषित कर दिया व शव को पीएम के लिए भेज दिया वही प्रदुम्न की स्थिति को गंभीर देखते हुए इलाहाबाद रेफर कर दिया कन्हैया लाल के परिवार में एक्सीडेंट की सूचना मिलते ही कोहराम मच गया तारीख के अनुसार कन्हैया लाल की पत्नी का स्वर्गवास 2 साल पहले ही हो गया है कन्हैया लाल का केवल एक ही बेटा मोनू जिसकी उम्र 17 वर्ष है।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ