Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

उप जिलाधिकारी बस्ती सदर के दखल के बाद जल ग्रहण शुरू अन्नत्याग व आमरण अनशन जारी


सुनील उपाध्याय 
बस्ती यूपी। स्वास्थ्य खराब होने के बाद भी जिला चिकित्सालय बस्ती में अन्न जल त्याग कर आमरण अनशन पर बैठे जनसेबी चन्द्रमणि पाण्डेय सुदामा जी को मनाने 14 वें दिन पहुंचे उप जिलाधिकारी बस्ती श्री हरिश्चन्द्र सिंह व इलाज कर रहे चिकित्सक प्रदीप कुमार चौधरी के काफी समझाने बुझाने व उप जिलाधिकारी के अमहट पुल व जनपद के प्रमुख चौराहों पर अंडरपास निर्माण सहित जनहित के सभी मांगों को त्वरित समाधान हेतु शासन को अग्रसारित करने तथा लिखित कार्यवाही उपलब्ध कराते हुए यह कहाने पर कि आप अपने स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए अपना अनशन समाप्त कर दें चिकित्सकों व अधिकारीयों के बार बार अनुरोध पर श्री पांडे ने कहा जब तक शासन स्तर पर कार्य संपादन का कोई समय अवधि निर्धारित करते हुए लिखित आश्वासन नहीं मिलता है आमरण अनशन जारी रहेगा हालांकि जल ग्रहण करने को वो तैयार हो गये उप जिलाधिकारी ने जूस पिलाकर जल त्याग बंद कराया किंतु अन्न त्याग के साथ आमरण अनशन जारी है श्री पांडे ने दवा लेने से भी मना कर दिया है चिकित्सक इंजेक्शन के जरिए आवश्यक दवा दे रहे हैं व स्वास्थ्य को ठीक बताया है इस मौके पर रालोद के मंडल अध्यक्ष ओमप्रकाश चौधरी जिला अध्यक्ष राधेश्याम चौधरी पूर्वी जोन के अध्यक्ष गंगासिंह सैंथवार  के अलावा आम आदमी पार्टी के जिला अध्यक्ष प्रदीप कुमार जायसवाल अपना दल एस के सुखराम पटेल राम सिंह पटेल जनता दल यू के श्री पूजन पटेल रजनीश पटेल चित्रांश क्लब के मयंक श्रीवास्तव वित्तविहीन शिक्षक स्वाभिमानी मंच के बृजेश यादव के अलावा समाज सेवी चन्द्रप्रकाश चौरसिया सर्वेशयादव रामनिरंजन बर्मा विवेक पांडे अम्ब्रीश मिश्र रामधीरज चौधरी रमेश चौधरी सुजीत चौधरी स्वास्थ्य वेलफेयर एसोसिएशन के डा प्रेम त्रिपाठी सहित सैकड़ों प्रबुद्धजन मौजूद रहे

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे