सुनील उपाध्याय
बस्ती । नेहरू युवा केन्द्र द्वारा नगर बाजार कस्बे में तीन दिवसीय युवा नेतृत्व एवं सामुदायिक विकास कार्यक्रम प्रशिक्षण शिविर का समापन बुधवार को हुआ। जिला समन्वयक गोपाल भगत में शिविर में आये युवाओं का उत्साहवर्धन करते हुये कहा कि इतिहास इस बात का साक्षी है कि रचनात्मक परिवर्तन का रथ लेकर युवा ही चलते हैं।
कहा कि युवाओं को समाजसेवा के क्षेत्र में अपनी अग्रणी भूमिका निभाकर उदाहरण प्रस्तुत करना होगा। स्वच्छता, पीड़ित मानवता की सेवा, शिक्षा के प्रसार में योगदान आदि के द्वारा युवा बेहतर पहचान बनाने के साथ ही अपने गांव, समाज, देश का मान बढाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं। प्रशिक्षण में हिस्सा लेने वाले युवाओं को प्रमाण-पत्र के साथ पुरस्कृत किया गया।
प्रशिक्षण में शामिल युवाओं ने भी अपने अनुभवों को साझा किया। आदर्श मिश्र, अश्विनी अवस्थी, गौतम वर्मा, विन्देश्वरी प्रसाद, विमल, कमलेन्द्र पाण्डेय, सुमित यादव, सुनील, जाहिद अली, पवन कुमार, प्रवेश कुमार, ओम प्रकाश मिश्र आदि ने शिविर के संचालन में योगदान दिया।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ