Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

अयोध्या में मौनी बाबा की 80वीं पुण्यतिथि धूमधाम से मनाई गई


वासुदेव यादव
अयोध्या। फैज़ाबाद राम नगरी के सुप्रसिद्ध माैनी मांझा आश्रम वासुदेवघाट में साकेतवासी महन्त रामशरण दास उर्फ माैनी बाबा काे 80 वीं पुण्यतिथि पर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गयी। इस अवसर पर अयाेध्या नगरी के विशिष्ट संत-महंताें ने मन्दिर में स्थापित उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए नमन किया। इसके अलावा आश्रम में आयाेजित सभा में सन्ताें ने माैनी बाबा के कृतित्व व व्यक्तित्व पर प्रकाश डालते हुए कहाकि वह सन्त समाज के सिरमाैर थे। इस माैके पर पीठ के वर्तमान महन्त रामप्रिया दास महाराज ने कहाकि माैनी बाबा भजनानंदी संत थे। वह हमेशा सीताराम की धुन में लीन रहा करते थे। उन्हाेंने मांझा क्षेत्र में कई वर्षो तक सीताराम नाम की धूनी रमाई। जहां कभी पावन सरयू नदी बहा करती थी। वही स्थान अब माैनी मांझा आश्रम के रूप में अयोध्या नगरी में प्रसिद्ध है। पूर्वाचार्य महन्त की गणना रामनगरी के विशिष्ट सन्ताें में हाेती थी। वहीं महन्त रामप्रिया दास महाराज के शिष्य उत्तराधिकारी प्रेमनारायण दास ने आए-हुए संत-महंताें का स्वागत-सम्मान किया। 
इस अवसर पर मुख्य रूप से श्रीरामजन्मभूमि न्यास अध्यक्ष महन्त नृत्यगाेपाल दास, महन्त रामानंद दास, महन्त अवध किशाेर शरण, महन्त राघव दास, खाक चाैक महन्त बृजमाेहन दास, स्वामी रामदिनेशाचार्य, अधिकारी राजकुमार दास, महन्त रामभजन दास, महन्त बृजमाेहन दास, महन्त उमेश दास, महन्त रामगाेविन्द शरण, स्वामी छविराम दास, महन्त अर्जुन दास, महन्त माेदनारायण दास, महन्त राममिलन दास, कथावाचक चन्द्रांशु, महन्त कमलादास रामायणी आदि समेत बड़ी संख्या में सन्त-महन्त व भक्तगण उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे