राम रतन सोनी
दोस्तपुर,सुल्तानपुर:भाग्यवती घनश्याम सरस्वती शिशु विद्या मंदिर दोस्तपुर का वार्षिकोत्सव विद्यालय परिसर में संपन्न हुआ। इस अवसर पर मुख्य अतिथि विधायक राजेश गौतम, विशिष्ट अतिथि सेवा राम राजभर एवं कार्यक्रम अध्यक्ष चेयरमैन राजा राम ने मां सरस्वती के चित्र पर दीपर्चन व माल्यार्पण किया।
कार्यंक्रम में बच्चों द्वारा नाटक घर की बेटी लक्ष्मी शिव का तांडव नृत्य बेटा का महत्व स्वच्छता आदि पर प्रस्तुत किए गए कार्यक्रम को दर्शकों ने काफी सराहना किया मुख्य अतिथि विधायक ने शिशु मंदिर की शिक्षा व्यवस्था की प्रशंसा करते हुए समिति के सदस्यों व शिक्षकों को बधाई दिया उन्होंने बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ पर जोर दिया विधायक ने अपनी निधि से विद्यालय में एक कक्ष समरसेबल निर्माण की घोषणा किया विशिष्ट अतिथि सेवा राम राजभर ने शिशु मंदिर की शिक्षा को राष्ट्र प्रेम भारतीय संस्कृति पर आधारित शिक्षा को मूलभूत बताया विद्यालय में हाई मास्ट प्रकाश देने की घोषणा किया नगर पंचायत अध्यक्ष राजाराम ने शिशु मंदिर शिक्षा व्यवस्था की प्रशंसा करते हुए अभिभावकों से बच्चों की शिक्षा के लिए घर पर भी देख रेख का आह्वान किया उन्होंने विद्यालय में 5 शीटर शौचालय निर्माण की घोषणा किया सम्मान शिक्षक जियालाल गुप्ता ने वर्तमान समय में शिक्षा के व्यवसायीकरण पर चिंता व्यक्त किया इस अवसर पर प्रबंधक राजकुमार गुप्ता राजेश तिवारी गुलाबचंद रामसुख भारती के अलावा विद्यालय में काफी संख्या में महिलाओं ने भाग लिया।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ