Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

श्रद्धालुओं से भरी पिकअप खाई में पलटी तीन की मौत ढ़ाई दर्जन घायल


अखिलेश्वर तिवारी

आधा दर्जन घायलों की हालत गंभीर लखनऊ के लिए रेफर


बलरामपुर । जनपद बलरामपुर के कोतवाली देहात क्षेत्र में एनएच 730 बौद्ध परिपथ पर आज श्रद्धालुओं से भरी पिकअप अनियंत्रित होकर खाई में पलट गई । दुर्घटना में पिकअप पर सवार लगभग ढ़ाई दर्जन से अधिक लोगों को चोटें आई जिनमें एक दर्जन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए । एक व्यक्ति की मौके पर मौत हो गई तथा एक महिला ने अस्पताल में दम तोड़ दिया । दोनों मां बेटे बताए जा रहे हैं । एक 5 माह के बच्चे को गंभीर अवस्था में गोंडा के लिए रेफर किया गया जिसकी गोंडा में मौत हो गई । आधा दर्जन गंभीर घायलों को बहराइच से लखनऊ के लिए रेफर किया गया है । वहीं एक दर्जन से अधिक घायलों की इलाज अभी जिला चिकित्सालय में चल रही है । घटना के बाद से ही पिकअप का चालक फरार है ।

घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस की सहायता से सभी घायलों को जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया । पिकअप में सवार घायलों ने बताया कि वह लोग कोतवाली उतरौला क्षेत्र के पुरैना गांव के रहने वाले हैं और देवीपाटन दर्शन के लिए गए थे । देवी पाटन से लौटते समय बौद्ध परिपथ पर बेलहा मोड़ के पास ड्राइवर को झपकी आ गई और पिकअप अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे गहरी खाई में जाकर पलट गई । दुर्घटना में पिकअप पर 30 - 32 लोग सवार थे । सभी को चोटें आईं हैं । जिनमें लगभग दो दर्जन लोगों को गंभीर चोट आई हैं । सभी घायलों को एंबुलेंस से जिला चिकित्सालय लाया गया । दुर्घटना के समय लालाराम की मौत हो गई तथा उसकी मां कलावती की मेमोरियल चिकित्सालय में इलाज के दौरान मौत हो गई । 5 माह के मासूम अभय को गोंडा के लिए रेफर किया गया और गोंडा पहुंचते ही उसकी मौत हो गई । घटना के बाद से गांव में सन्नाटा पसरा हुआ है तथा परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है ।

पिकअप पर गांव के अधिकांश लोग सवार होकर जब देवीपाटन गए थे तो उन्होंने सपने में भी नहीं सोचा था कि इतनी बड़ी घटना भी हो सकती है । पुलिस अधीक्षक प्रमोद कुमार का कहना है कि संभवता ड्राइवर के झपकी आने से पिकअप खाई में चली गई और इस घटना में 3 लोगों को अपनी जान से हाथ धोना पड़ा ।

लगभग दो दर्जन लोग घायल थे जिनका इलाज अस्पताल में चल रहा है आधा दर्जन लोगों को बहराइच तथा लखनऊ के लिए रेफर किया गया है । मरने वालों में  एक मासूम अभय भी शामिल है तथा मृतक लालाराम 25 तथा कलावती 55 मां बेटे  बताए जा रहे हैं । घायलों में काशीराम वर्मा , गंगाराम, कृष्णा, शिवांगी, रिंकू, विनय, छाया कुमारी, दुर्गा प्रसाद, नीलम, प्रहलाद, श्यामा देवी, प्रेमलता, निर्मला , काजल, प्रेमलता, रूपा देवी, जनकराम, शिव शंकर व करण शामिल है जिन का इलाज जिला चिकित्सालय में चल रहा है सूचना पाकर सदर विधायक पलटू राम ने जिला चिकित्सालय पहुंचकर घायलों का हालचाल जाना तथा परिजनों से बातचीत की । विधायक से बातचीत में परिजनों ने शिकायत की कि अस्पताल के तरफ से डॉक्टर समुचित इलाज नहीं कर रहे हैं । कोई देखने वाला नहीं है और इलाज में लापरवाही बरती जा रही है । परिजनों की शिकायत पर सदर विधायक पलटू राम ने सीएमएस एस एम एस जैदी को फटकार लगाते हुए घायलों के समुचित इलाज का निर्देश दिया तथा यह भी कहा कि आजकल अस्पताल में चल रही लापरवाही समाप्त कराएं  । दुर्घटनाग्रस्त पिकअप संख्या यूपी 47 टी 1710 को पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है और मुकदमा दर्ज कर चालक की तलाश कर रही है । पुलिस ने मृतकों के शव का पंचनामा कराकर पीएम के लिए भेज दिया है तथा मामले की जांच जारी है ।
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे