Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

काली पट्टी बांध मशाल जुलूस निकालकर शिक्षकों, कर्मचारियों ने भेजा ज्ञापन


सुनील उपाध्याय 
बस्ती। आल टीचर्स इम्पलाइज वेलफेयर एसोसिएशन प्रदेश नेतृत्व के आवाहन पर रविवार को पुरानी पेंशन नीति बहाली की मांग को लेकर शिक्षक और  कर्मचारी राजकीय इण्टर कालेज के मैंदान में एकत्र हुये। यहां से देर शाम काली पट्टी बांधकर मशाल जुलूस के साथ सरकार का  ध्यानाकर्षण करते हुये लोग मुख्य मार्ग होते हुये जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे जहां सभा का आयोजन किया गया। सभा के बाद प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री को सम्बोधित एक सूत्रीय ज्ञापन जिला प्रशासन के माध्यम से भेजा गया।
आयोजक जिला संयोजक तौआब अली ने सभा को सम्बोधित करते हुये कहा कि यदि केन्द्र और राज्य सरकारें पुरानी पेंशन नीति बहाली को लेकर शीघ्र कोई कदम नहीं उठाती हैं तो आगामी 30 अप्रैल को दिल्ली के रामलीला मैंदान में देश भर के शिक्षक, कर्मचारी अपना हक मांगने के लिये जुटेंगे। बस्ती से भी बड़ी संख्या में भागीदारी की तैयारी है। 
महामंत्री दीपक सिंह प्रेमी ने कहा कि जन प्रतिनिधियों को पेंशन और पूरा जीवन खपा देने वाले कर्मचारियों का पेंन्शन छीन लेना समानता की घोर उपेक्षा है। पेंशन कर्मचारियों के बुढापे की लाठी है। इसे छीन लेने का दुस्साहस स्वीकार्य नही है। मण्डल संयोजक विजेन्द्र वर्मा ने हक के लिये एकजुटता पर जोर दिया। सभा को रैली प्रभारी प्रमोद कुमार ओझा, संरक्षक वृजेश वर्मा, अनीश अहमद, विजयनाथ तिवारी, निलिमा गौतम, अशद जमाल, देवेन्द्र तिवारी, अमरनाथ वर्मा, कमरखलील अंसारी, सुनील मौर्य आदि ने सम्बोधित करते हुये पुरानी पेंशन नीति बहाली पर जोर दिया। प्राथमिक शिक्षक संघ जिलाध्यक्ष उदयशंकर शुक्ल, चन्द्रिका सिंह, मस्तराम वर्मा, माध्यमिक शिक्षक संघ के मार्कण्डेय सिंह, अनुरूद्ध त्रिपाठी, रामपूजन सिंह, संजय द्विवेदी, राम चन्द्र यादव, शिवपाल सिंह, पवन शुक्ल, अम्बिका पाण्डेय आदि ने आन्दोलन का समर्थन करते हुये कहा कि इस संघर्ष में शिक्षक और कर्मचारी एकजुट हैं। 
काली पट्टी बांधकर मशाल जुलूस में शामिल होने वालों में सुरेन्द्र यादव, बासुदेव, राजेश दूबे, अर्जुन प्रसाद, विपिन मिश्रा, प्रशान्त बरगाह, महेन्द्र पटेल, प्रभात शुक्ल, दिनेश सिंह, शिवरतन, मनीष मिश्र, मजहर आलम, सन्तोष पाण्डेय, दुर्गेश यादव, डा. शाबिस्ता, डा. कंचनमाला त्रिपाठी, डा. रीता सिंह, डा. योगेश सिंह, अब्दुल मारूफ, प्रमोद सिंह, ओेंकार उपाध्याय, राजकुमार सिंह के साथ ही विभिन्न संगठनों के पदाधिकारी, शिक्षक, राज्यकर्मचारी बड़ी संख्या में शामिल रहे। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे