Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

फार्मासिस्टों ने किया नियुक्ति प्रक्रिया तेज करने की मांग


सुनील उपाध्याय 
बस्ती। एसोसिएशन ऑफ डिप्लोमा फार्मासिस्ट उ.प्र. की बैठक  जिलाध्यक्ष रमेश चन्द्र चौधरी की अध्यक्षता में प्रेस क्लब में रविवार को सम्पन्न हुआ। 
बैठक को सम्बोधित करते हुये एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष डा. वाहिद सिद्दीकी ने कहा कि प्रदेश में लगभग 50 हजार से अधिक फार्मासिस्ट पिछले 15 वर्षो नियुक्ति की प्रतीक्षा में हैं, सरकार उनके नियुक्ति को समयबद्ध ढंग से पूरा कराये। कहा कि स्वास्थ्य उप केन्द्रों पर फार्मासिस्ट का पद सृजित कर नियुक्ति सुनिश्चित किया जाय। कहा कि केन्द्र और राज्य सरकारें एक ओर से चिकित्सकों, स्वास्थ्यकर्मियों के कमी का रोना रोती है जबकि 50 हजार फार्मासिस्ट उत्तर प्रदेश में ही बेरोजगारी का दंश झेल रहे हैं। यदि शीघ्र नियुक्ति प्रक्रिया शुरू न हुई तो एसोसिएशन आन्दोलन छेड़ने को बाध्य होगा। 
प्रदेश उपाध्यक्ष डा. मनोज कुमार चौधरी ने कहा कि फार्मासिस्ट अपनी एकजुटता बनाये रखें तभी सफलता मिलेगी। निरन्तर संघर्ष किये जाने की जरूरत है। 
बैठक में डा. मनोज पाण्डेय, डा. श्यामनरायन चौधरी, डा. राम प्रताप, डा. मनोज मिश्र, डा. अखिलेश चौधरी, डा. अजय कुमार जायसवाल, डा. श्याम मोहन       चौधरी, डा. परमेन्द्र कुमार, डा. आशुतोष उपाध्याय, डा. अभिषेक चौधरी, डा. रोशन लाल, डा. सुहेल अहमद, डा. प्रवीण मिश्र आदि उपस्थित रहे। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे