सुनील उपाध्याय
बस्ती । गरीबों, वंचितों की सेवा और उन्हें निःशुल्क चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराना पुनीत कार्य है। अनेक गरीब गंभीर बीमारियों से ग्रस्त होने के बावजूद धन के अभाव में अस्पताल आने से डरते हैं, ऐसे में निःशुल्क शिविर उनके लिये बडा अवसर है। यह विचार जिला अस्पताल के आयुष चिकित्सक डा. वी.के. वर्मा ने व्यक्त किया। वे रविवार को श्रीमती मुराली देवी मानव सेवा संस्थान (ट्रस्ट) द्वारा पटेल एस.एम.टी. क्लीनिक एण्ड मेडिकल स्टोर सैनिया चौराहा चिलमा में आयोजित निःशुल्क चिकित्सा शिविर का उदघाटन कर रहे थे। शिविर में लगभग 450 से अधिक मरीजों का उपचार कर उन्हें निःशुल्क औषधि भी उपलब्ध कराया गया।
निःशुल्क चिकित्सा शिविर में डा. भूपेन्द्र वर्मा, डा. नरेन्द्र चौधरी, डा. फिरोज अहमद, डा. राजेश चौधरी, डा. मनोज मिश्र, डा. जी.सी. वर्मा, डा. जे.एल. विश्वकर्मा, डा. आलोक रंजन, डा. प्रियांशी, डा. शिव प्रसाद ने एलोपैथ और होम्योपैथ पद्धति से मरीजों का उपचार किया। शिविर को सार्थक बनाने में पटेल एस.एम.एच. हास्पिटल एवं आयुष पैरा मेडिकल कालेज के चिकित्सकों, छात्रों के साथ ही महन्थराम वर्मा, लालमणि प्रसाद, रामतेज वर्मा, केशवराम व्यास, माधव प्रसाद, आलोक चौधरी, सुधांशु रंजन, उत्कर्ष पटेल, ओम प्रकाश, मिश्रीलाल आदि ने योगदान दिया।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ