सुनील उपाध्याय
बस्ती । सहकारी संघ लि0 कप्तानगंज के प्रबन्ध कमेटी का चुनाव निर्वाचन अधिकारी शिवपूजन सिंह की देख रेख में सम्पन्न हुआ। सर्व सम्मत से कृष्णमनि मिश्र उर्फ बुल्ले निर्विरोध अध्यक्ष तथा रामशंकर यादव जिला सहकारी बैंक के प्रतिनिधि चुने गये। जिला सहकारी फेडरेशन में सुनील यादव, द्वारिका प्रसाद, रामस्वारथ को प्रतिनिधि चुना गया।
पदाधिकारियों के चयन पर राजेन्द्रनाथ तिवारी, रविन्द्र गौतम, शिव प्रसाद तिवारी, डा. विद्या मिश्र, राम प्रकाश तिवारी, भूपेन्द्र नारायण, कबीर तिवारी, सर्वदेव दूबे, आदि ने प्रसन्नता व्यक्त किया है।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ