क्राइम ब्रांच व नगर कोतवाली पुलिस की सयुंक्त टीम ने घटना का किया खुलासा
खुर्शीद खान
सुल्तानपुर।बीते 29 मार्च को पांच साल की बच्ची की अर्धनग्न लाश मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया था।घटनास्थल का दौरा कर पुलिस अधीक्षक अमित वर्मा ने बताया था जल्द ही घटना में संलिप्त अपराधी पुलिस के गिरफ्त में होगा।घटना के जल्द खुलासे के लिए पुलिस अधीक्षक ने पुलिस टीम का गठन किया था।नगर कोतवाली पुलिस एवं क्राइम ब्रांच की सयुंक्त टीम मामले के खुलासे के लिए अभयुक्त की तलाश में छानबीन कर रहे थे।तभी नगर कोतवाली प्रभारी श्याम सुन्दर पांडेय अपने साथियों के साथ गांव पयागपट्टी नगर कोतवालों क्षेत्र में थे जंहा पूछताछ से पता चला कु.जासमीन को अच्छन पुत्र लल्लन निवासी पयागपट्टी चकापुर द्वारा अपने साथ घटनास्थल की तरफ ले जाते देखा गया था।पुलिस टीम ने जब उन्ही के गांव के दो लोगो के सामने अच्छन से मनोवैज्ञानिक तरह से पूछताछ किया तो उसने अपना जुर्म कुबूल कर लिया और बताया मैने ही जसमीन से दुराचार करने के बाद गला दबा कर हत्या की थी हत्या के बाद मैने उसके शव को लाकर सिचाई वाली नाली में डाल दिया था । जब अच्छन से जसमीन के कपडे व चप्पल के बारे में पूछा गया तो अच्छन ने बताया कि कपडे मेरे घर में रखे हुए है अभियुक्त की निशान्देही पर उसकें घर से कपडे बरामद किया गया व चप्पल सिचांई वाली नाली के पास खाई से अभियुक्त की निशान्देही पर बरामद की गयी अभियुक्त को उसका जुर्म बताते पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया संबंधित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर जेल रवाना किया है।पुलिस टीम द्वारा मामले का जल्द खुलासा करने से क्षेत्र के लोगो मे खुशी व्याप्त है।

एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ