खुर्शीद खान
सुल्तानपुर।आये दिन रेलवे द्वारा किसी अजनवी से कुछ खाने पीने की चीज ना खाने के लिए जागरूकता अभियान के तहत लोगो को सचेत किया जाता रहता है।इसके बावजूद भी लोग जहर खुरानों का शिकार बन ही जाते है।वजह साफ है ये शातिर लोग लोगो को अपना निशाना बनाने के लिए नई-नई तरकीब ढूंढ़ते रहते है,जिससे लोग जागरूकता के बाद भी इनका शिकार बन ही जाते है।।
आगे पढ़ें पूरी घटना :
दिल्ली से सुल्तानपुर अपने घर आने के लिए दो युवक गंगा प्रसाद निवासी सारंगपुर थाना जयसिंगपुर व सोनू पुत्र मनीराम बहुरावा थाना बल्दीराय दिल्ली रेलवे स्टेशन से लगभग चार बजे फ़रक्का एक्सप्रेस ट्रेन पर सवार हुए।ट्रेन सुबह के समय जब लखनऊ पहुंची तो वंही से जहर खुरानों ने दोनों युवकों को क्रीम बिस्किट खिला दिया जिसमें ज़हर था।जब दोनों युवक बेहोश हो गए तो जहरखुरानों ने लगभग 50 हज़ार की नगदी,मोबाइल और समान ले कर फरार हो गए।ट्रेन को सुल्तानपुर रेलवे स्टेशन पर पहुचने से पहले यात्रियों ने बेहोश युवकों की सूचना जीआरपी को दिया।सूचना पर जीआरपी पुलिस ने सुल्तानपुर रेलवे स्टेशन पर दोनों युवकों को उतारा जेब मे मिले आईडी से युवकों के बारे पता चल सका। दोनों युवकों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है जंहा उनका इलाज चल रहा।परिजनों को भी सूचना जीआरपी पुलिस ने दे दिया है।डॉक्टरों की टीम ने बताया दोनों युवकों की हालत ठीक है वे खतरें से बाहर है।

एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ