Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

295 करोड़ रुपए से होगा जिले का विकास




अखिलेश्वर तिवारी

डॉक्टरों की कमी तथा और ब्रिज के सवाल पर साधी चुप्पी
बलरामपुर । जिला मुख्यालय के कलेक्ट्रेट सभागार में आज उत्तर प्रदेश सरकार में चीनी उद्योग एवं गन्ना विकास राज्यमंत्री तथा जनपद बलरामपुर के प्रभारी मंत्री सुरेश राणा ने जिला योजना समिति की बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिले के विकास के लिए 295 करोड रुपए की कार्य योजना को मंजूरी दी । प्रभारी मंत्री ने जिले के सभी विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक कर विकास कार्यों की गहन समीक्षा की तथा आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए । समीक्षा के बाद प्रभारी मंत्री ने विभिन्न विभागों के कार्य प्रगति पर संतोष जाहिर किया और कहा कि सरकार की कार्य योजना तथा जन कल्याणकारी योजनाओं का क्रियान्वन पूरी पारदर्शिता से समय बद्ध तरीके से कराया जाए । श्री राणा ने  जिला गन्ना अधिकारी को निर्देश दिया  कि किसानों का गन्ना समाप्त हुए बगैर  चीनी मिलें बंद नहीं होनी चाहिए । किसानों के गेहूं की खरीद भी  नियमानुसार  समय से कराए जाएं । उन्होंने निर्देश दिया कि  किसानों की  समस्याओं के निराकरण के लिए अधिकारी हमेशा सकारात्मक रूप  अपनाएं । प्रभारी मंत्री सुरेश राणा ने डीएम कार्यालय में प्रेस वार्ता करते हुए जिला योजना समिति की बैठक में हुए निर्णय की जानकारियां दी उन्होंने बताया के जनपद बलरामपुर भले ही प्रदेश के 115 पिछड़े जनपदों में 15वें स्थान पर है फिर भी प्रधानमंत्री तथा मुख्यमंत्री के एजेंडे में सर्वोच्च स्थान पर है । मुख्यमंत्री स्वयं बलरामपुर के विकास कार्यों की मॉनिटरिंग कर रहे हैं और जनपद बलरामपुर के समूल विकास के लिए हर संभव प्रयास का निर्देश भी दे चुके हैं । आने वाले समय में बलरामपुर का विकास स्पष्ट दिखाई देने लगेगा । उन्होंने कहा कि जिले की सड़कों की स्थिति सुधारने का निर्देश दिए जा चुके हैं । स्वास्थ्य, शिक्षा, सड़क, बिजली तथा पानी जैसे सभी मूलभूत आवश्यकताओं के लिए योजनाएं बनाई जा रही हैं । जिले की चरमराई स्वास्थ्य व्यवस्था के प्रमुख कारण डॉक्टरों की कमी के सवाल पर उन्होंने कोई सकारात्मक जवाब नहीं दिया । इसी तरह जिला मुख्यालय के यातायात को सुधारने के लिए ओवर ब्रिरज के निर्माण के सवाल पर भी चुप्पी साध ली । बैठक के दौरान सांसद श्रावस्ती दद्दन मिश्रा, विधायक सदर पलटू राम, विधायक तुलसीपुर कैलाश नाथ शुक्ला, विधायक गैसड़ी शैलेश सिंह शैलू, विधायक उतरौला रामप्रताप वर्मा, जिला अध्यक्ष भाजपा राकेश सिंह , महामंत्री अजय सिंह पिंंकू के अलावा जिला पंचायत तमाम जनप्रतिनिधि तथा विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद थे ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे