Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

परशुराम की जंयती पर आयोजित होगा निशुल्क स्वास्थ्य परामर्श व परीक्षण शिविर


शिवेश शुक्ला 
प्रतापगढ़ । भगवान परशुराम की जयंती के उपलक्ष्य में ब्रम्हदेव अधिवक्ता समाज के तत्वाधान में जिला कलेक्ट्रेट परिसर में एक दिवसीय निशुल्क स्वास्थ्य परामर्श व परीक्षण शिविर का आयोजन 18 अप्रैल को 12:00 बजे से आयोजित किया गया है । उक्त जानकारी ब्रम्हदेव अधिवक्ता समाज के अध्यक्ष पंडित चंद्र भवन मिश्र एवं महामंत्री पंडित अनिल कुमार शुक्ला ने संयुक्त रूप से देते हुए बताया कि उक्त शिविर में जिला अस्पताल के चिकित्सक डॉक्टर आर डी द्विवेदी फिजीशियन (पुनर्योजन), डॉ रश्मि मेहरोत्रा नेत्र सर्जन (पुनर्योजन)  डॉक्टर अंजली सिंह डेंटल सर्जन के अतिरिक्त शक्ति विनायक हॉस्पिटल के डॉ गौरव त्रिपाठी, जीवा हेल्थ केयर सेंटर के डॉक्टर अनुराग त्रिपाठी व नेत्र परीक्षण अधिकारी सीएम शुक्ला, धर्मेंद्र सिंह तथा अरुण गुप्ता (बीडीएस) समेत अन्य  चिकित्सक उक्त शिविर में मौजूद रहेंगे । उक्त कार्यक्रम की सफलता के लिए मंगलवार को ब्रह्मदेव समाज के अध्यक्ष पंडित सत्येंद्र नारायण तिवारी की अध्यक्षता में आयोजित हुई  बैठक में तैयारियों को लेकर चर्चा हुई । इस दौरान समस्त अधिवक्ता बंधुओं व नगर वासियों से अपील की गई कि उक्त शिविर में पहुंचकर लाभ उठाएं । बैठक में प्रमुख रुप से प्रदीप पांडे, परमानंद मिश्र, जयप्रकाश मिश्र, शिवेश  शुक्ल, प्रेम कुमार त्रिपाठी, राजीव दुबे,अभिषेक तिवारी, भोलानाथ तिवारी, कौशलेश त्रिपाठी, मुकेश कुमार मिश्र, धर्मेंद्र त्रिपाठी, रमाशंकर मिश्र, अनिल ओझा, नारायण दत्त तिवारी, संतोष नारायण मिश्र, ओम नाथ शुक्ला, बालेंद्र भूषण मिश्र, दीपक मिश्रा सहित आदि लोग मौजूद रहे ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे