अलीम खान
अमेठी :आज तातारपुर गेस्ट हाउस जगदीशपुर,अमेठी में अमेठी विश्वविद्यालय संघर्ष समिति की मुलाक़ात हुई।संघर्ष समिति अध्यक्ष कालिका प्रसाद मिश्र की अगुवाई में राहुल गांधी से वार्ता हुई। राहुल ने कहा अमेठी में विश्वविद्यालय स्थापना को नकारा नहीं गया है।उन्होंने लोकसभा में भी विषय को उठाने की बात कही।संघर्ष समिति की इस बात पर की अमेठी के युवा काफी दिनों से एक विश्वविद्यालय के लिए संघर्ष कर रहे हैं किंतु उस प्रकार का सहयोग नही मिल रहा है जितनी आपसे उम्मीद है।क्योंकि आप अमेठी के सांसद के साथ कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष है आपको इस विषय को सड़क से संसद तक उठाना चाहिए।अन्यथा अमेठी में युवाओं की नाराजगी से आपको ही बहुत नुकसान होगा।इस बात को राहुल गांधी ने गम्भीरता से लिया अपने कार्यालय अधिकारियों से भी इस बात पर बात की।
संघर्ष समिति ने राहुल को इस बात के लिए धन्यवाद भी दिया कि पिछले 31 मार्च को उन्होंने अमेठी में विश्वविद्यालय स्थापना के लिए केंद्रीय मंत्री मानव संसाधन विकास प्रकाश जावड़ेकर को पत्र भी लिखा है। किन्तु इस बात का असन्तोष है कि आज तक केंद्र सरकार द्वारा कोई कदम नहीं उठाया गया है।आज कार्यक्रम में समिति अध्यक्ष के अलावा कुलदीप यादव, अंकित यादव ज्ञानू, मनोज तिवारी, दिवस प्रताप सिंह आदि मौजूद रहे।
हलाकि केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी के प्रतिनिधि ने संघर्ष समिति को शीघ्र दिल्ली बुलाकर प्रकाश जावड़ेकर जी से मुलाक़ात की बात कही है।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ