Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

कठुआ और उन्नाव घटना के विरोध में मनकापुर में निकाला कैंडिल मार्च


गोंडा : देश व विभिन्न प्रान्तों में हुई जधन्य अपराधिक वारदातों के विरोध में मानवाधिकार सुरक्षा एवं संरक्षण आर्गनाइजेशन के बैनर तले मनकापुर में कैंडिल मार्च निकाला गया | 
कठुआ और उन्नाव की घटनाओं को लेकर मनकापुर में भी विरोध जारी है मंगलवार देर शाम मनकापुर इलाहबाद बैंक से सरयू सिंह गुमटी तक मानवाधिकार सुरक्षा एवं संरक्षण आर्गनाइजेशन व उपजा इकाई मनकापुर ने देश के विभिन्न हिस्सों में हो रहे बलात्कार जैसी घटनाओं के विरोध में कैंडल मार्च निकाला और ऐसे कृत्यों की की निंदा की। इस दौरान कस्बावासियो ने दोषियों के खिलाफ शीघ्र कार्रवाई की मांग की।

इस मौके पर उपजा इकाई मनकापुर के तहसील अध्यक्ष अमरचन्द्र गुप्ता , राम गोपाल चौहान , संतोष शुक्ला , पवन कुमार जयसवाल , जिताऊ राम मौर्या , प्रमोद चौहान , श्रवन कुमार , देवेन्द्र सोनी,मोहम्मद तौफीक, इमरान, आदि लोग मौजूद रहे |
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे