डॉ ओपी भारती
वजीरगंज (गोंडा) ग्राम पंचायत रामपुर खरहटा की पहली खुली बैठक का आयोजन प्राथमिक विद्यालय में किया गया। जिसमें ग्रामीणों ने सेक्रेटरी पर गंभीर आरोप लगाए। पंचायत राज व्यवस्था लागू होने के बाद से प्रधान पद पर गांव के एक ही परिवार का कब्जा बना रहा। फरवरी माह में गांव के पंचायत आम चुनाव में गांव के दूसरे परिवार के प्रदीप कुमार सिंह उर्फ दद्दन निर्वाचित हुए। जिसकी पहली खुली बैठक गांव के प्राथमिक विद्यालय में आयोजित हुई जिसमें गांव के आम लोग शामिल हुए। बैठक में सेक्रेटरी के खिलाफ मुखर होते हुए गंभीर आरोप लगाए। गांव के मुन्ना पांडेय, बदलू, कन्हैयालाल, अशोक सिंह, संतोष आदि ने आरोप लगाया कि सेक्रेटरी सुरेशदत्त मिश्र का व्यवहार आम लोगो के प्रति मर्यादित नही है । उक्त लोगों ने कहा कि उनके परिवार के सदस्यों का मृत्यु प्रमाण पत्र के नाम पर सुविधा शुल्क मांगें न देने पर बदमिजाजी की गई। गांव के 25 लोगों ने अपने परिवार के सदस्यों के मृत्यु प्रमाण पत्र बनाने की मांग की। बैठक में चौदहवें , एव राज्य वित्त से विकास कार्यो की योजनाओं को पारित किया। प्रधान ने ग्रमीणों से सहयोग मांगते हुए आश्वासन दिया कि शीघ्र ही समस्याओं का समाधान किया जाएगा। उन्होंने सचिव से व्यवहार में बदलाव लाने की कहा। सचिव ने आरोपों को खारिज करते हुए नियमानुसार कार्य करने की बात कही

एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ