Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

मांगलिक कार्यक्रम में शामिल होने गए व्यक्ति की बाइक हुई चोरी



डॉ ओपी भारती
गोण्डा ।वजीरगंज थाना क्षेत्र के बरई पारा से रविवार की रात में मांगलिक कार्यक्रम में शामिल होने गए गांव के ही एक व्यक्ति की बाइक चोरी हो गई।पीड़ित ने सोमवार दोपहर को थाने पर केस दर्ज करने हेतु तहरीर दी है।प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि जांच कराई जा रही है।बरईपारा निवासी तिलक राम ने बताया कि वह बाइक से रविवार की रात में गांव के ही विजय पांडेय के पुत्र के तिलक समारोह में शामिल होने गया था।वह जब लौटने को हुआ तो देखा कि बाइक गायब हो चुकी है।उसने घटना की सूचना डायल100 को भी दी।काफी खोज बीन के बाद उसने सोमवार को अज्ञात चोरों के विरुद्ध केस दर्ज करने हेतु स्थानीय थाने पर तहरीर दी।प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार सरोज ने बताया कि तहरीर मिली है।जांच कराई जा रही है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे