अमरजीत सिंह
फैजाबाद:रुदौली कोतवाली पुलिस ने हलीमनगर प्रधान पति व उनके दो सगे भाईयों एवं भेलसर चौकी प्रभारी समेत सात लोगो पर लूटपाट, जानलेवा हमला,लाईसेंसी पिस्टल से फायर करना, बीस लाख की सम्पत्ति नष्ट करने समेत विभिन्न धाराओं मे मुकदमा पंजीकृत किया है।मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट फैजाबाद के आदेश पर कोतवाली रुदौली मे हलीमनगर के प्रधान पति शकील अहमद व उनके दो सगे भाई मो० इरफान, सलीम पुत्रगण मो० सईद तथा भेलसर पुलिस चौकी प्रभारी अंजेश सिंह सहित सात लोगों के विरुद्ध धारा 147,504,506,323,307,392,427 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। दौलतशाह तकिया मजरें भेलसर निवासी मु० शाहिद पुत्र कलीम द्वारा दर्ज कराये गये इस मुकदमें मे कहा गया है कि वह भेलसर पोस्ट आफिस के बगल रुदौली रोड़ पर इण्डिया बैटरी सर्विस के नाम से बैटरी की सर्विस व विक्रय का कारोबार करता है।वर्ष 2007 से विपक्षी इरफान का किरायेदार है।किराये की रकम बराबर अदा करता रहता है,परन्तु विपक्षी इरफान उसे कोई रसीद नही देते थे।दिनांक 6 जनवरी 2018 को समय लगभग तीन बजे सायं दुकान मालिक इरफान व भेलसर चौकी प्रभारी अंभेश सिंह एक राय होकर उसकी दुकान पर आये और मां बहन की गाली देकर कहने लगे कि साले दुकान खाली कर दो नही तुम्हें जान से मार देगें। दुकानदार शाहिद ने जब कहा कि हम तो बराबर किराया देते है,दुकान क्यों खाली करें।इतने मे उपरोक्त लोग आग बबूला हो गये और मां बहन की गाली देते हुए शाहिद को लात घूसों से बुरी तरह मारने पीटनें लगे। मौके पर मौजूद प्रधान पति हलीमनगर शकील अहमद ने शाहिद को जान से मारने की नियत से उस पर पिस्टल से फायर कर दिया, संयोग से प्रार्थी बच गया। शोर गुहार लगा लोगो के बीच बचाव करने पर प्रार्थी शाहिद जान बचाकर भागा।विपक्षीगण उक्त दुकान मे लगभग बीस लाख रूपयें बैटरी आदि को तोड़ डाला और कुछ बैटरी कागजात समेत लूट ले गयें।इसकी पुष्टि करते हुए कोतवाल जयवीर सिंह ने बताया कि न्यायालय के आदेश पर भेलसर चौकी इंचार्ज अंजेश सिंह सहित सात लोगों के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है उन्होंने बताया कि इसकी विवेचना चौकी इंचार्ज नयागंज रामचेत यादव द्दारा की जा रही है


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ