Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

बाढ़ पीड़ितों को प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री आवास योजना का शीघ्र लाभ मिलने की जगी आस



अमरजीत सिंह 
फ़ैज़ाबाद:रुदौली तहसील क्षेत्र में घाघरा नदी की बाढ़ की त्रासदी में अपने अपने घर गंवाने वाले पीड़ितों को अब शायद राहत मिलने की उम्मीद जगी है। ज्ञात हुआ है कि पीड़ितों का दर्द कम करने के लिए शासन स्तर पर बाढ़ के दौरान हुए नुकसान का सर्वे कराया जा रहा है।शासन द्दारा आठ माह पूर्व आई बाढ़ से नष्ट हुए मकानों के सर्वे कराकर प्रभावित लोगों को प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री आवास योजना का लाभ दिया जाएगा।इस कार्य के लिए एसडीएम रुदौली पंकज सिंह ने बाढ़ से हुए नुकसान की पूरी सही जानकारी एकत्र करने के लिए एक टीम का गठन किया है जो बाढ़ से प्रभावित होने वाले तराई क्षेत्र के विभिन्न गांवों का सर्वे करके रिपोर्ट तैयार करेगी जो शासन को भेजी जाएगी उसके बाद बाढ़ पीड़ितों के रहने के लिए  स्थाई आवास का निर्माण  कार्य शुरू होगा।इस योजना में लाभार्थियों को वर्ष 2011की पात्रता लाभार्थियों की सूची में नाम न होने के बाद भी बाढ़ पीड़ितों को आवास का लाभ दिया जाएगा।रुदौली तहसील क्षेत्र के महंगू का पुरवा,कैथी,मांझा,सल्लाह पुर,अब्बुपुर,मुजेहना व सरांय नासिर आदि गांवों के लोग हर वर्ष बरसात के मौसम में घाघरा नदी द्दारा आने वाली भयंकर बाढ़ की विनाश लीला झेलते हैं घाघरा के तटबन्ध में कटान होने से उनके घर सहित तमाम ग्रहस्थी बाढ़ के पानी में बह जाती है।इन सभी गांवों में जुलाई व अगस्त माह में बाढ़ की विभीषिका रहती है।बाढ़ से बेघर हुए गरीबों को आवास उपलब्ध कराने की कवायद काफी तेजी के साथ शुरू हो गई है।शासन के निर्देश पर रुदौली तहसील के अधिकारियों की टीम लगातार गांवों का दौरा कर बाढ़ से हुए नुकसान का जायजा ले रही है।सर्वे पूरा होने के बाद स्पेशल प्रोजेक्ट रिपोर्ट तैयार कर जिला मुख्यालय पर अधिकसरियों को भेजी जाएगी।इसके बाद जिला प्रशासन की ओर से बाढ़ पीड़ितों को आवास मुहैया कराने के लिए बजट जारी किया जाएगा।अब तराई क्षेत्र में सर्वे होने से बाढ़ पीड़ितों को आस जगी है कि उन्हें भी अब शायद रहने के लिए आवास मिल जाएगा।कैथी के लेखपाल फकीरे प्रसाद ने बताया कि बाढ़ आने पर यह गांव पूरी तरह से पानी में डूब जाता है यहां निवास करने वाले 71 परिवारों के लोग अपनी जमीनों को छोड़ना नहीं चाहते हैं जिसकी जानकारी प्रशासन को दी जा चुकी है और इन्हें यहीं पर आवास देने का प्रयास किया जाएगा।जानकारी करने पर उपजिलाधिकारी रुदौली पंकज सिंह ने बताया कि बाढ़ पीड़ितों को मकान उपलब्ध कराने के लिए स्पेशल प्रोजेक्ट तैयार कराया जा रहा है सर्वे के बाद बाढ़ पीड़ितों को प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री आवास योजना के अंतर्गत लाभान्वित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि सर्वे कराकर लाभार्थियों की सूची तैयार कराई जा रही है सर्वे में अबतक 74 लोग चिन्हित  किए जा चुके हैं अभी सर्वे का कार्य चल रहा है।इस सम्बंध में  बीडीओ डीसी मनरेगा रुदौली नागेंद्र राम मोहन त्रिपाठी ने बताया कि महंगू का पुरवा,कैथी,माझा,सल्लाहपुर,अब्बुपुर,मुजेहना व सरांय नासिर के ग्राम पंचायत अधिकारियों को सर्वे में लगाया गया है

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे