अमेठी (यूपी). कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के संसदीय क्षेत्र अमेठी में बीजेपी द्वारा 2019 की गोटे बिछाना शुरु हो गई हैं। यहां से राहुल को शिकस्त देने के लिये केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने भाजपाईयों में जान फूंकते हुए उन्होंने उन्हें हरिद्वार और ऋषिकेश की तीर्थ यात्रा का तोहफा दिया है।
ग़ौरतलब हो कि रविवार को योगी सरकार के मंत्री सुरेश पासी ने हरिद्वार-ऋषिकेश की तीर्थ यात्रियों को लेकर जानें वाली 5 बसों को हरी झंडी दिखाया।
जानकारी के मुताबिक़ 5 बसों में 200 यात्री यात्रा पर रवाना हुए हैं, जिसमें अमेठी लोकसभा की पांचों विधानसभा के 40-40 यात्री शामिल हैं।
यात्रा के संदर्भ में मंत्री ने बताया कि केंद्रीय मंत्री की ओर से सभी तीर्थ यात्रियों का रहना-खाना मुफ्त रखा गया है।
उधर इस तीर्थ यात्रा पर कांग्रेस की ओर इस पर हमला भी हुआ है, कांग्रेस ने यात्रा की जहां सराहना की है वहीं ये कांग्रेस की ओर से भी कहा गया है कि स्मृति ईरानी जिस यात्रा को अपना बता रही हैं वो ग़लत है। कांग्रेस का कहना है की सपा सरकार में ऐसी यात्राएं होती थी।
कांग्रेस की ओर से ये भी कहा गया कि ये चुनावी हथकंडा है और स्मृति ईरानी 2019 के लिये वोट बैंक की राजनीति कर रही हैं।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ