Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

अज्ञात वाहन की चपेट में आने से पिकअप चालक की दर्दनाक मौत



अमरजीत सिंह 
फैजाबाद:पटरंगा थाना क्षेत्र के नेशनल हाइवे पर रानीमऊ के पास खराब पिकअप को ठीक करते  समय अज्ञात वाहन की चपेट में आने से चालक की दर्दनाक मौत हो गयी सूचना पर पहुची पुलिस ने शव की शिनाख्त कर लाश का पंचनामा कराकर लाश को पीएम के लिए भेज दिया
          पुलिस के मुताबिक बताया जाता है कि बुधवार भोर मे नेशनल हाइवे पर खराब पीकअप को बनाने समय अज्ञात वाहन की चपेट में आने से चालक राजू जयसवाल पुत्र राम दयाल 35 निवासी विश्वेवर गंज  बहराइच की मौत हो गयी सूचना पर पहुचे हल्का प्रभारी मो.आदिल ने शव की शिनाख्त कर लाश की पीएम के लिए भेज दिया खराब पीकअप यूपी 40 सी 7131 को कब्जे मे ले लिया है उपनिरीक्षक मो. आदिल ने बताया उक्त चालक की पहचान डीएल के माध्यम से बहराइच जिले विश्वेशर गंज निवासी राजू जयसवाल के रुप में हुई  है साथ ही बताया कि परिजनों को सूचना दे दी गयी है

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे