गोंडा : देश के प्रधानमंत्री व सूबे के मुख्यमंत्री स्वच्छता मिशन को लेकर मुहीम छेड़े हुए है जिसका स्थानीय बीजेपी नेता मजाक उड़ाने पर तुले है |
क्या है मामला
बुधवार को मनकापुर नगरपंचायत अध्यक्ष प्रदीप कुमार गुप्ता के अगुवाई में कस्बे के अलग अलग स्थानों पर स्वच्छता मिशन के तहत झाड़ू लगाने की औपचारिकता निभाई गयी | ऐसे स्थानों पर झाड़ू हाथ में लिए फोटो निकलवाये जहाँ कूड़ा है ही नहीं , इसे स्वच्छता मिशन का मजाक उड़ना कहा जाए तो कोई अतिश्योक्त नहीं होगा |
![]() |
| यह है स्वच्छता की असली सच्चाई |
स्वच्छता की असली सच्चाई
मनकापुर कसबे के मोहल्ला सुभाष नगर में जल निकासी न होने व जगह-जगह नाली चोक होने तथा दुकानदारो नाली पर अतिक्रमण कर लेने से नाली की साफ-सफाई होती ही नही है। आलम तो यह है कि कई घरो के पीछे जमा गंदा पानी से बदबू आता है और गर्मी में स्ंक्रामक बीमारी फैलने की आशंका से इंकार नही किया जा सकता है |
![]() |
| शोसल पर पोस्ट की गयी फोटो |
सस्ती लोकप्रियता के लिए शोसल पर तस्वीरे की वायरल
इन नेताओ ने दुनियां के आँखों में धूल झोकते हुए इसे शोसल मिडिया पर भी वायरल कर के सस्ती लोकप्रियता हासिल करने की कोशिस कर डाली |
ये रहे मौजूद
स्वच्छता मिशन कार्यक्रम में मनकापुर मंडल के अध्यक्ष कमलेश पांडे नगर, पंचायत के चेयरमैन प्रदीप गुप्ता, सभासद ओम प्रकाश सोनी, राजेश कुमार मौर्य, प्रेमचंद चौहान ,प्रमोद चंचल आदि शामिल रहे |





एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ