Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

अबैध निर्माण करने से नही चूकते दबंग


अमरजीत सिंह 

फैजाबाद:महकमें की लापरवाही के चलते क्षेत्र अबैध कब्जा कम होने नाम नही ले रहा है यहा तक दंबग अपनी दबगई के बल पर हल्का लेखपाल व कानून गो के आदेशों को ताखपर रखकर अबैध निर्माण करने से नही चूक रहे नवीन परती पर हो रहे अबैध निर्माण की शिकायत तहसीलदार रुदौली से की गयी जिसके बाद पहुचे हल्का लेखपाल व डायल 100 ने अबैध निर्माण रोकवाते हुए पुनः काम शुरु कराने पर जेल भेजने की हिदायत दी 
        मामला रुदौली तहसील क्षेत्र के दुल्लापुर ग्राम सभा मजरे मवई चौराहा से मवई रोड़ का है जहा पर गाटा संख्या 393 रक्बा 0.170 हेक्टयर सरकारी अभिलेख में नवीन परती दर्ज है उसी जमीन पर मो. सईद,अकबरअली,तौहीद,अजीम,अशफाक अहमद,व आशीष कुमार आदि ठेला,चाय,व गुमटी मे दुकान चला कर लभभग 40 वर्षो से जीवन यापन करते है लगभग पन्दह वर्ष पहले बाबा शिवचरन दास आए और  उक्त जमीन में हनुमान मंदिर का निर्माण कर लिया और बढ़ी हुई जमीन का बाऊड्रीवाल बना कर सरहद कायम कर कब्जा कर लिया 
       गत 3 अप्रैल को अचानक बाबा ने नींव खोदकर दुकान का निर्माण करने लगे तो मो.सईद आदि ने मुख्य मंत्री के जनसुनवाई पोटल पर जिलाधिकारी को शिकायत भेजकर कार्यवाही की मॉग की जिसकी जॉच राजस्व निरीक्षक अनुपम वर्मा ने की अनुपम ने बताया कि जॉच के दौरान जमीन नवीन परती की निकली जिस हो रहे निर्माण को रोक दिया गया है लेकिन बुधवार को बाबा शिवचरन दास ने पुनः निर्माण शुरु कर दिया जिससे भयभीत दुकान दारो ने तहसील दार से दूरभाष पर अबैध निर्माण होने की शिकायत की जिसके बाद पहुचे हल्का लेखपाल व डायल 100 ने निर्माण रोकवा दिया जिसके बाद बाबा शिवचरन दास ने घंटो हगामा किया और मौके पर पहुचे अधिकारियों को आत्महत्या करने की धमकी देता रहा है

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे