Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

एडिश्नल गोंडा से मिलकर बार एसोसिएशन ने राष्ट्र विरोधी नारेबाजी करने वालो के गिरफ्तारी की मांग की


गोंडा:-बार एसोसिएशन गोंडा व मनकापुर का संयुक्त प्रतिनिधि मंडल अध्यक्ष के के मिश्र की अगुवाई में एएसपी गोंडा पूर्वी बी पाटीदार से मिलकर मनकापुर में किसान मोर्चा के बैनर तले राष्ट्र व समाज विरोधी नारेबाजी करनेवाले अभियुक्तों  गिरफ्तारी की मांग की।एडिश्नल एसपी डी पाटीदार से डीबीए गोंडा के अध्यक्ष केके मिश्र महामंत्री आलोक कुमार पांडेय,बार एसोसिएशन मनकापुर के अध्यक्ष राम बहाल गौतम,मंत्री सुधीर कुमार श्रीवास्तव,पूर्व अध्यक्ष सीके पाठक,पूर्व उपाध्यक्ष श्यामलाल शुक्ल अधिवक्ता रीतेश यादव जगदम्वा प्रसाद पांडेय सहित अन्य अधिवक्ताओं ने सम्पूर्ण घटनाक्रम से उन्हें अवगत कराया।साथ ही अन्य अधिवक्ताओं की समस्याओं पर भी चर्चा की।

यह था मामला इस खबर के लिए क्लिक करें :राष्ट्रीय किसान मोर्चा ने लगाये पाक जिंदाबाद के नारे , मनकापुर के अधिवाक्ताओ ने धुना  

बार के अध्यक्ष केके मिश्र ने कहा कि देश विरोधी नारा लगाने वालों को अगर गिरफ़्तार न किया गया तथा उन्हें बचाने की कोशिश की गई तो विरोध और भी व्यापक रूप से किया जायेगा। देश के सम्मान से खिलवाड़ कत्ई बर्दाश्त नहीं है।उन्होंने कहा कि गोंडा का हर अधिवक्ता इस लडाई में साथ रहेगा।वहीं एएसपी पूर्वी बी पाटीदार ने संबंधित अधिकारियों को जल्द से जल्द गिरफ्तारी करने का सख्त निर्देश दिया है।
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे