अखिलेश्वर तिवारी
बलरामपुर: देश मे हुए मासूम बच्चियों के साथ दुष्कर्म तथा निर्मम हत्या के विरोध में कैंडल मार्च निकाला गया।
कठुवा तथा उन्नाव में अबोध बालिका के साथ हुए दुष्कर्म ने इंसानियत को झकझोर कर रख दिया है।
मासूम बच्ची के साथ हुई हैवानियत से आहत होकर रेपिस्टों के खिलाफ नगर वासियों ने अंबडेकर तिराहे से मेजर चौराहे से होकर नगर के मुख्य मार्ग से होते हुए एक विशाल कैंडल मार्च निकाला गया जो वीर विनय चौराहे पर पहुँचकर शहीद वीर विनय की प्रतिमा पर कैंडल जलाया और दो मिनट का मौन धारण किया। लाडली बेटी एसोसिएशन के अध्यक्ष करीमुल्लाह अशरफी ने बताया कि देश में मासूम बच्चियों के साथ हुए दुष्कर्म तथा निर्मम हत्या के विरोध में कैंडल मार्च निकाला गया हैं। उन्होंने कहा कि हम लोगों की सरकार से मांग है कि अपराधियों को फांसी की सजा दिलाई जाए जिससे इस प्रकार की घटना न हो। इस मौके पर नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि शबान अली, सफीक अहमद, अनवर खान, अल्ताफ़ अहमद, मोइजुल हसमत, कामरान अंसारी, समीर, अजीजुल, आदिल,अतीक अहमद, मुकेश गुप्ता, कुलदीप, आशु मिश्रा,शाहिद हसन,मंसूरी, शुभम, सुरेंद्र सिंह गौतम सहित भारी संख्या में लोगो ने हाथ में कैंडल मार्च लेकर वीर विनय चौराहा पहुंचकर श्रद्धांजलि अर्पित किया।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ