शिवेश शुक्ला
प्रतापगढ़ । भगवान परशुराम जी की जयंती के उपलक्ष में जिला कलेक्ट्रेट प्रांगण में बुधवार को ब्रम्हदेव अधिवक्ता समाज के तत्वाधान में एक दिवसीय निशुल्क स्वास्थ्य परामर्श एंव परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया । उक्त शिविर में शुगर,थाइराइड, ब्लड प्रेशर, नेत्र परीक्षण के साथ साथ दंत रोगों के निदान के संबंध में जानकारी मुहैया कराई गई । स्वास्थ्य शिविर में लगभग 350 लोगों के स्वास्थ्य को चिकित्सकों ने जांचा । कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान परशुराम की प्रतिमा पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलित करने के साथ शुरू हुआ ।
इस मौके पर संगठन के जिला अध्यक्ष पंडित सत्येंद्र नारायण तिवारी ने कहा कि सेवा व सहयोग की भावना ही ब्रह्मदेव अधिवक्ता समाज की पहचान है । उन्होंने कहा कि आगे भी अधिवक्ताओं के सुख-दुख में संगठन काम करता रहेगा । इस मौके पर ब्रह्मदेव अधिवक्ता समाज के जिलाध्यक्ष पंडित चंद्रभान मिश्र एडवोकेट व महामंत्री पंडित अनिल कुमार शुक्ला एडवोकेट ने शिविर में आए हुए समस्त चिकित्सकों एवं स्वास्थ्य कर्मियों के साथ साथ सम्मानित अधिवक्ता साथियों के प्रति संगठन की ओर से आभार प्रकट किया ।
आयोजित उक्त शिविर में जिला अस्पताल के चिकित्सक वरिष्ठ फिजीशियन डॉ आर डी द्विवेदी, नेत्र सर्जन डॉ रश्मि मेहरोत्रा, डेंटल सर्जन डॉक्टर अंजली सिंह के साथ उनकी टीम में चीफ फार्मासिस्ट डॉक्टर बीके वैश्य, प्रशिक्षु फार्मासिस्ट रेखा व विष्णु शर्मा के साथ देवी प्रसाद यादव जिला चिकित्सालय की टीम के साथ मौजूद रहे। इसी के साथ अन्य चिकित्सकों में डॉक्टर अनुराग त्रिपाठी, डॉक्टर अरुण गुप्ता वीडीएस, डॉ आशीष कुमार मिश्र, डॉ मनोज पांडे, नेत्र परीक्षण अधिकारी सीएम शुक्ला, धर्मेन्द्र सिह सहित अन्य चिकित्सा कर्मीगण अपनी टीम के साथ शिविर में आए हुए लोगों के स्वास्थ्य को जांचा । स्वास्थ्य शिविर के दौरान प्रमुख रुप से पंडित ओम नाथ शुक्ल, पंडित विपिन चंद्र पांडे, जूबाए अध्यक्ष रोहित शुक्ला, अयोध्या मिश्र, लीलाधर दुबे, प्रदीप कुमार पांडे, अनिल कुमार ओझा, सुरेश चंद्र मिश्र, दीपक कुमार मिश्र, कृपाशंकर मिश्र, हरिकांत शुक्ल, भानु प्रकाश तिवारी, परमानंद मिश्र, शिवेश शुक्ल, जयप्रकाश मिश्र, योगेश शुक्ला, राममूर्ति मिश्र सहित भारी संख्या में अधिवक्तागण व संगठन के सदस्य व पदाधिकारीगण मौजूद रहे ।
| शिविर |

एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ