Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

धूमधाम से मनाया गया भगवान परशुराम जयन्ती


अखिलेश्वर तिवारी
बलरामपुर : जिले में भगवान परशुराम जी का जन्मोत्सव बड़े ही धूमधाम से तैयार थानों पर मनाया गया जिला मुख्यालय पर रासबिहारी शुक्ल जी के आवास राज भवन, ग्राम धुसाह पर गायन वादन के साथ भगवान परशुराम का जन्मोत्सव मनाया गया।  इस अवसर पर अरुण कुमार मिश्र ने कहा कि भगवान परशुराम के जन्मोत्सव पर अवकाश न होने का हम सभी विरोध करते हैं इससे महोत्सव मनाने में असुविधा हुई है। डॉ तुलसीश दुबे ने कहा कि चिरंजीवी भगवान परशुराम ने प्रजा द्रोही, अधर्मी राजाओं को दण्डित किया तो  राजा जनक जैसे धर्मनिष्ठ राजाओं पर विशेष कृपा की,  भगवान परशुराम सुशासन के प्रबल समर्थक थे। रघुनाथ शुक्ल ने कार्यक्रम का संचालन करते हुए भगवान परशुराम के जीवनी पर प्रकाश डाला। इस कार्यक्रम में कृष्ण लाल मिश्रा, मंगल बाबू,  राम नरेश त्रिपाठी,  बब्बल पाण्डेय, श्रीमती नीता तिवारी,  किरन पाण्डेय,  गीता तिवारी, पंकज पाण्डेय, अरुण त्रिपाठी,  शिव कुमार मिश्र, डॉ नितिन शर्मा,  अम्बरीष शुक्ल,  हैप्पी मिश्रा, डब्लू पाण्डेय, भानू प्रकाश तिवारी सहित अखिल भारतीय ब्राह्मण जन कल्याण समिति तथा ब्रम्होत्कर्ष समूह के पदाधिकारी व प्रमुख सदस्यगण लोग उपस्थित रहे। वही पचपेड़वा के मैरिज हाल में भी भगवान परशुराम जी की जयंती धूमधाम से मनाई गई चाणक्य सेवा परिषद द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में सजातीय बंधुओं ने भाग लिया ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे